भाजपा के बड़े नेताओं का सघन दौरा, महासमुंद में इस राष्ट्रीय नेता की सभा



रामकुमार नायक/महासमुंद : विधानसभा चुनाव के निकट आते ही भाजपा के बड़े नेताओं का छत्तीसगढ़ दौरा शुरू हो चुका है. छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी ओम माथुर प्रदेश में ढेरा डाले हुए हैं और लगातार संगठनात्मक बैठकें लेकर पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं से चर्चा कर रहे हैं. इसके अतिरिक्त केंद्र की मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर बीजेपी प्रदेशभर में महा जनसंपर्क अभियान भी चला रही हैं. भाजपा के इस महाजनसंपर्क अभियान के तहत प्रभारी ओम माथुर अलग-अलग विधानसभा का दौरा कर रहे हैं.ओम माथुर रायपुर ग्रामीण विधानसभा सीट पर थे वहीं आज वे महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के प्रवास पर होंगे.

बताया जा रहा है कि ओम माथुर यहां नेताओं कि टिफिन मीटिंग लेंगे और उनसे संगठन को लेकर विस्तार से चर्चा भी करेंगे. वे यहां एक सभा को भी संबोधित करेंगे साथ ही केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों के सम्मलेन में भी हिस्सा लेंगे. इसी तरह केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते आज न्यायधानी बिलासपुर के दौरे पर होंगे. जबकि सह प्रभारी नितिन नबीन सरगुजा लोकसभा क्षेत्र का दौरा करेंगे.

हाई स्कूल मैदान सभा को करेंगे संबोधित
महासमुंद के पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा ने न्यूज`18 लोकल को बताया कि छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रभारी ओम माथुर आज महासमुंद प्रवास पर रहेंगे. राजिम से होते हुए करीब 3 बजे महासमुंद पहुचेंगे. जहां महासमुंद के हाई स्कूल मैदान में सभा को संबोधित करेंगे. भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी और उत्साह देखी जा रही है.

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More