‘गदर 2’ में कब्र के सामने बैठे नजर आए सनी देओल, क्या हो जाएगी इस खास किरदार की मौत, लीक हुई तारा सिंह की कहानी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. हाल ही में बॉलीवुड के टैलेंटेड स्टार सनी देओल (Sunny Deol) की अपकमिंग फिल्म गदर 2 (Gadar 2) का टीजर रिलीज हुआ है. टीजर को फैंस का शानदार रिस्पॉन्स भी मिला है. लेकिन टीजर देखने के बाद फैंस तरह तरह के कयास लगाने लगे हैं. टीजर सामने आने सके साथ-साथ ही गदर 2 की कहानी भी लीक हो गई है. आइए जानते हैं कैसे?

वैसे सनी देओल इन दिनों एक तो अपनी इतिहास रचने वाली फिल्म ‘गदर 2’को लेकर चर्चा में हैं और दूसरा अपने बेटे करण देओल की शादी को लेकर. एक्टर इन दिनों अपनी फिल्म ‘गदर 2’ का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं. फिल्मी फैंस को इस जबरदस्त फिल्म के टीजर से जैसी उम्मीद थी मेकर्स ने एकदम वैसा ही टीजर दर्शकों के सामने पेश किया है. यही वजह है कि दर्शकों ने टीजर पर दिल खोलकर प्यार लुटाया है. टीजर में सनी देओल पाकिस्तानियों की जमकर पिटाई करते नजर आए हैं. उनका खूंखार अवतार देख फैंस रिलीज डेट तक सब्र नहीं कर पा रहे हैं. लेकिन इसमें उनको फिल्म की कहानी का भी आईडिया मिल गया है क्या फिल्म में एक खास किरदार की मौत हो जाएगी.

अमीषा नहीं, ये एक्ट्रेस थीं मेकर्स की पहली पसंद, 400 ऑडिशंस के बाद हुईं सेलेक्ट, फिल्म ने रच दिया था इतिहास

टीजर से लीक हुई फिल्म की कहानी
टीजर सामने आने के बाद से ही फैंस इस फिल्म की कहानी को लेकर तरह तरह के अंदाजा लगाने लगे हैं. टीजर में एक जगह सनी देओल कब्र के सामने हाथ जोड़कर बैठे हुए नजर आ रहे हैं और बैकग्राउंड में ‘घर आ जा परदेसी’ गाना चल रहा है. इस सीन को देखने के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि गदर 2 में अमीषा पटेल के किरदार की मौत होने वाली है. सनी पाजी अमीषा की कब्र के पास ही हाथ जोड़कर बैठे हैं. सनी पाजी के फैंस का कहना है कि यह सीन गदर 2 का सबसे अहम सीन होने वाला है. इसके बाद सनी पाजी पाकिस्तान में तबाही मचा देंगे और अपने बेटे को पाकिस्तानियों से छिनकर भारत ले जाएंगे.

Tags: Ameesha Patel, Gadar, Sunny deol

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें