बुलेट ट्रेन के लिए पाइल का आधे से अधिक काम हुआ पूरा, जानें और डेवलपमेंट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

पाइल टेस्टिंग का काम 298 किमी पूरा हो चुका है
64 किमी. वायाडक्ट गर्डर का निर्माण हुआ पूरा

नई दिल्‍ली. बुलेट ट्रेन का काम लगातार स्‍पीड पकड़ रहा है. पाइल टेस्टिंग, पियर और वायाडक्‍ट गर्डर निर्माण का काम चल रहा है. नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन के अनुसार पाइल टेस्टिंग का काम आधे से अधिक हो चुका है. इसके साथ निर्माणाधीन स्‍टेशनों का काम समय से पूरा कर लिया जाएगा.

मुंबई और अहमदाबाद के बीच चलने वाली बुलेट ट्रेन के लिए 200 किमी. पियर का काम और पाइल टेस्टिंग का काम 298 किमी पूरा हो चुका है. इसके साथ ही मेन लाइन के कुल 342 किमी. वायाडक्ट में (स्टेशनों और पुलों को छोड़कर) का काम पूरा हो चुका है. वहीं 64 किमी. वायाडक्ट गर्डर का निर्माण किया जा चुका है. रेलवे अधिकारी का कहना है बुलेट ट्रेन तय समय पर दौड़ेगी.

नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन के अनुसार सूरत रेलवे टर्मिनल के निर्माण का काम भी शुरू हो चुका है. सी 4 पैकेज के तहत सूरत,भारूच, बिलीमोरा और वापी स्‍टेशन समय पर पूरे कर लिए जाएंगे. अहमदाबाद जिले में भी साबरमती टर्मिनल हब भवन का कार्य प्रगति पर है जो हाई स्पीड रेल स्टेशन को भारतीय रेलवे के स्टेशन तथा मेट्रो और बस स्टेशन को जोड़कर यात्रियों को एक उत्तम सुविधा प्रदान करेगा.

आपके शहर से (दिल्ली-एनसीआर)

महाराष्ट्र
दिल्ली-एनसीआर

महाराष्ट्र
दिल्ली-एनसीआर

बुलेट ट्रेन पर एक नजर

नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन मुंबई और अहमदाबाद के बीच 508 किमी लम्बी भारत की पहली हाई स्पीड रेल लाइन का निर्माण कर रहा है, जिसका 352 किमी मार्ग गुजरात के नौ जिलों से होकर गुजरेगा. महाराष्ट्र में परियोजना की कुल लंबाई 156 किमी और नगर हवेली में 4 किमी है. परियोजना का कार्य इन सभी आठ जिलों में शुरू हो चुका है. इस कोरिडोर में 12 स्‍टेशन बनाए जा रहे हैं. बुलेट ट्रेन की स्‍पीड 320 किमी प्रति घंटे की होगी और इसका डिजाइन 350 किमी प्रति घंटे के अनुसार होगी. मुंबई से अहमदाबाद दो घंटे में बुलेट ट्रेन पहुंचेगी

Tags: Bullet train, Indian railway

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें