पिता के बेसमेंट में कपल को मिला बड़ा खजाना, खुश होकर बैंक के पास पहुंचे तो मिला ये जवाब

नई दिल्‍ली. लॉस एंजेलिस में रहने वाले कपल की उस वक्‍त लॉटरी लग गई जब वो अपने घर के बेसमेंट की सफाई कर रहे थे. बेसमेंट में उन्‍हें 20वीं सदी के पुराने सिक्‍कों से भरा एक खजाना मिला. हार्ड कॉपर के बने इन सिक्‍कों की कुल संख्‍या एक मिलियन हैं. इनकी कुल कीमत 10 हजार डॉलर बताई जा रही है. हालांकि अब इस कपल के सामने सबसे बड़ी समस्‍या यह है कि सिक्‍के इतने पुराने और बड़ी संख्‍या में हैं कि कोई भी बैंक इन्‍हें एक्‍सचेंज करने को तैयार नहीं है.

लॉस एंजेलिस के मीडिया संस्‍थान केटला से बातचीत के दौरान जॉन रेयेस ने बताया कि मैं और मेरी पत्‍नी घर में मारम्‍मत कार्य करवाने से पहले उसकी सफाई कर रहे थे. इस दौरान हमें मेरे ससुर के पुराने घर से करीब एक मिलियन डॉलर के सिक्‍के मिले. यह सिक्‍के पुराने बक्‍से और बैंक के बैग में मिले. बेसमेंट के अंदर कोने में एक छोटी सी जगह पर ये सिक्‍कों के बैग रखे थे.

यह भी पढ़ें:- ED ने चीन कंपनी Xiaomi से 5,551 करोड़ वसूलने की पूरी की तैयारी! नोटिस भेजकर इन 3 बैंकों को भी लपेटे में लिया

पिता ने बेसमेंट में छुपाकर रखे थे सिक्‍के
जॉन रेयेस की पत्‍नी का कहना है कि उसके पिता जर्मन के इमिग्रेंट हैं. एक वक्‍त पर वो इस घर में रहा करते थे. हम इस घर को मरम्‍मत कर फिर से बनाने का प्‍लान कर रहे थे. हमारे सामने सबसे बड़ी समस्‍या यह है कि कोई भी बैंक इन सिक्‍कों को स्‍वीकार करने को तैयार नहीं है. एक बैंक ने हमें कहा है कि उनके पास इतनी जगह ही नहीं है जो इन सिक्‍कों को सुरक्षित स्‍टोर करके रख सकें.

य‍ह भी पढ़ें:- बेंगलुरु में विदेशी यूट्यूबर से बदसलूकी, VIDEO वायरल होने के बाद आरोपी अरेस्ट, देखें क्या हुआ था…

 यूएस मिंट की प्रारंभिक खबर में यह बताया गया कि सिक्‍के शुद्ध कॉपर के बने हैं. बाद में बताया गया कि ये स्‍टील पर जिंक धातु से कोटिंग किए गए सिक्‍के हैं क्‍योंकि 1943 में जब यह सिक्‍के बने थे तब कॉपर धातु का इस्‍तेमाल विश्‍व युद्ध-2 के दौरान किया जा रहा था. 1982 के बाद सिक्‍के प्राथमिक रूप से जिंक धातु से बनाए जाने लगे.

ऑनलाइन खरीदार ढूंढ़ रहा परिवार
जॉन रेयेस अब इन सिक्‍कों के लिए ऑनलाइन खरीदार की तलाश कर रहे हैं. 10 हजार डॉलर की कीमत के इन प्राचीन सिक्‍कों की कीमत इस परिवार ने ढाई गुना ज्‍यादा यानी 25 हजार डॉलर सेट की है. उनका मानना है किस इन सिक्‍कों को खरीदने में कोई ना कोई जरूर दिलचस्‍पी दिखाएगा. इंसाइड की रिपोर्ट के अनुसार अगर इस परिवार को 25 हजार डॉलर की कीमत इन सिक्‍कों के एवज में मिली तो यह अब तक कि प्राचीन सिक्‍कों की अमेरिका में सबसे बड़ी बोली होगी. अबतक प्राचीन सिक्‍कों की सबसे बड़ी बोली 20 हजार डॉलर तक गई है.

Tags: Los Angeles, US News

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More