दौसा का यह कोचिंग संस्थान गरीब, अनाथ बच्चों को कराता है निशुल्क कोचिंग, यहां ऐसे करें सम्पर्क

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कालूराम जाट/ दौसा. दौसा स्थितएसबीआई बैंक के पास आगरा रोड दौसा में चाणक्य क्लासेसएक ऐसी कोचिंग संस्था है जहां पर गरीब अनाथ या फिर किसी भी परिस्थिति मेंगरीब परिवार है और उस परिवार से अगर कोई लड़का या लड़की पढ़ना चाहता है, लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति से कमजोर है या किसी कारण वश पढ़ नहीं सकते वह विद्यार्थी यहां पर आकर कॉलेज संचालक से बात करें और उसके बाद यहां नि:शुल्क पर पढ़ाई कर सकते हैं.

कोचिंग संचालक जितेंद्र कुमार ने बताया कि मैं यहां पर 2 साल से कोचिंग चला रहा हूं. कोचिंग मैं दिल्ली पुलिस, राजस्थान पुलिस, ग्राम विकास अधिकारी, रेलवे, विभाग की कोचिंग क्लास चलती है. यहां200 से 250 बच्चे भर्ती परीक्षा की तैयारी करते हैं और 10 से 15 विद्यार्थी यहां पर फ्रीकोचिंग कररहे हैं. हमने यहां कोचिंग में पढ़ाने के लिए अच्छी फैकल्टी लगा रखीहैं. हमारी 6 लोगों की टीम है जो विद्यार्थियों को सिलेबस के अनुसार भर्तियों की तैयारी कराते हैं. सभी टीचर अलग-अलग विषय पढ़ाते हैं और कमजोर विद्यार्थियों पर ज्यादा ध्यान देते हैं. उनकी कमजोरी को दूर करने की कोशिश करते हैं. यहां सुबह 8:00 बजे से कक्षा चलती है अलग-अलग विषयों की अलग-अलग क्लास होती है.

उन्होंने कहा कि अभी जो विद्यार्थी ऐसे है जो हमारे दौसा जिले से है. जिनकी परिवार की स्थिति आर्थिक रूप से कमजोर है. अनाथ है या फिर किसी कारण वश फीस नहीं भर सकते है, ऐसे विद्यार्थी हमारेपास आए हम उनको फ्री में कंपटीशन की तैयारी करवा रहे हैं. जरूरतमंद विद्यार्थी हमसे संपर्क करने के लिए हमारी कोचिंग चाणक्य क्लासेज दौसा एसबीआई बैंक के पास आगरा रोड दौसा संपर्क करें या फिर हमारेमोबाइल नंबर 9785740674 पर भी बात कर सकते हैं.

आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थी मीनाक्षी बैरवा ने बताया कि मेरे परिवार की आर्थिक स्थिति खराब होने की वजह से मैं कंपटीशन की तैयारी नहीं कर पा रही थी. लेकिन उज्जवल भविष्य और सही मार्गदर्शन के लिएकोचिंग लेना चाहती थी. ऐसे में किसी ने बताया कि चाणक्य क्लासेस गरीब अनाथ बच्चों को निशुल्क कंपटीशन तैयारी करवाते हैं तो मैं यहां चाणक्य क्लासेस दौसा आई. संचालकजितेंद्र से बात की और मेरी परिवार की आर्थिक स्थिति के बारे में उनतो बताया जिसके बादमैं यहां पर निशुल्क कोचिंग कर रही हूं.

.

FIRST PUBLISHED : June 13, 2023, 18:45 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें