
हाइलाइट्स
नीदरलैंड की एक सड़क का ग्राफिक वीडियो पोस्ट करते हुए ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर से सवाल पूछा है.
इसकी कुल लंबाई 25 मीटर जबकि चौड़ाई महज 19 मीटर है.
वीडियो में साफ दिखता है कि सड़क के दोनों किनारों से आ रहे वाहन अचानक पानी के नीचे चले जाते हैं.
नई दिल्ली. सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव रहने वाले बिजनेस टाईकून आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने इस बार ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) से सीधा सवाल पूछा लिया है. उन्होंने अपने टि्वटर अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट करके पूछा है कि क्या ऐसी सड़क हम भारत में भी बना सकते हैं. महिंद्रा अक्सर जन सरोकारों से जुड़े मसलों की पोस्ट करके सरकार की सराहना और सवाल करते रहते हैं.
इस बार आनंद महिंद्रा ने नीदरलैंड की एक सड़क का ग्राफिक वीडियो पोस्ट करते हुए ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर से सवाल पूछा है. महिंद्रा ने अपने ट्वीट में लिखा- गडकरी जी, क्या हम ऐसा कर सकते हैं. क्या इसके लिए इंतजार करना चाहिए. उनके इस पोस्ट पर तमाम लोगों ने रिएक्ट भी किया है. @pkt4twit आईडी से परेस कुमार तिवारी ने पूछा है- यह क्या है सर, क्या कीचड़ के नीचे बनी सड़क है. @srkb1999 आईडी से सुमुख ने पूछा- इंतजार कीजिए और देखिए इंसान कैसे पानी के ऊपर से सड़क क्रॉस करता है.
Wait…What?? Can we do this too, @nitin_gadkari ji? ???? pic.twitter.com/SNjRry5rup
— anand mahindra (@anandmahindra) June 12, 2023
.
Tags: Anand mahindra, Business news in hindi, Nitin gadkari, Social media, Twitter
FIRST PUBLISHED : June 13, 2023, 18:24 IST






