
जांजगीर चांपा – लखेश्वर यादव. बालोद जिले के ग्राम नर्रा के जंगल में एक मादा भालू का शव मिला है. भालू के लगभग डेढ़ वर्षीय मादा बच्चे की आपसी द्वन्द के चलते मौत हुई है. वन विभाग की टीम ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार किया. वन अमले के साथ डॉक्टर, राजस्व विभाग की टीम मौजूद रही.
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में दो भालुओं के बीच हुए खूनी संघर्ष में मादा भालू की मौत हो गई है. वन विभाग के अधिकारियों ने आज मंगलवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम नर्रा से लगे जंगल में एक मादा भालू का शव मिला है. मादा भालू के शव को देखने के बाद वन विभाग के अधिकारियों ने आशंका जताई है कि नर और मादा भालू के बीच भीषण लड़ाई हुई. इस लड़ाई में मादा भालू की मौत हो गई.
मृत मादा भालू की उम्र डेढ़ साल…
वन अधिकारियों ने मृत मादा भालू की उम्र लगभग डेढ़ साल बताई है. वन विभाग द्वारा करहीभदर वन डिपो में उसका अंतिम संस्कार किया गया. इस दौरान वन एवं वेटनरी विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहें. नर और एक मादा भालू के बीच झगड़ा हुआ. जिससे मादा भालू गंभीर रूप से घायल हो गई और उसकी मौत हो गई. जिसकी सूचना वन अमले को मिलते ही मौके पर वन विभाग की टीम पहुंची और मृत मादा भालू को करहीभदर के डिपो लाया गया. जिसके बाद वेटनरी विभाग द्वारा पोस्टमार्टम कर उसका अंतिम संस्कार किया गया.
.
FIRST PUBLISHED : June 13, 2023, 17:57 IST






