
नई दिल्ली (CTET 2023 Exam Date, ctet.nic.in). केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड शिक्षकों की भर्ती के लिए सीटीईटी परीक्षा आयोजित करवाता है. इसे पास करके जूनियर और एलिमेंट्री लेवल पर शिक्षक भर्ती के पात्र हो जाते हैं. 20 अगस्त 2023 को होने वाली सीबीएसई सीटीईटी परीक्षा से जुड़ी डिटेल्स ctet.nic.in पर चेक कर सकते हैं.
सीबीएसई सीटीईटी परीक्षा पैटर्न समझकर इसकी तैयारी करना आसान हो जाता है. कक्षा 1 से 5वीं तक के स्टूडेंट्स को पढ़ाने के लिए सीटीईटी पेपर 1 और कक्षा 6वीं से 8वीं वालों के लिए पेपर 2 देना जरूरी है. उम्मीदवार चाहें तो दोनों पेपर भी दे सकते हैं. सीटीईटी परीक्षा देने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बी.एड या डी.एल.एड के साथ स्नातक डिग्री होनी चाहिए.
सीटीईटी एग्जाम पैटर्न क्या है?
सीटेट परीक्षा कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) है (CTET Exam Pattern). यह ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाती है.
सीटेट पेपर 1 में कुल 5 खंड होते हैं- बाल विकास और शिक्षाशास्त्र, भाषा-1, भाषा-2, गणित, पर्यावरण अध्ययन (CTET Paper 1 Syllabus).
सीटेट पेपर 2 में कुल चार खंड होते हैं (CTET Paper 2 Syllabus)- बाल विकास और शिक्षाशास्त्र, भाषा-1, भाषा-2, विज्ञान और गणित/सामाजिक अध्ययन (दोनों में से कोई 1 विषय चुनना होगा).
1- पेपर 1 प्राथमिक शिक्षकों (कक्षा 1 से 5) के लिए और पेपर 2 उच्च प्राथमिक स्तर के शिक्षकों (कक्षा 6 से 8) के लिए आयोजित किया जाता है.
2- सीटीईटी पेपर 1 और पेपर 2 के प्रश्न पत्र एक-दूसरे से बिल्कुल अलग बनाए जाते हैं.
3- सीटेट पेपर में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाते हैं. हर प्रश्न के लिए 4 ऑप्शन दिए जाते हैं. प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक मिलता है. गलत उत्तरों के लिए कोई नकारात्मक अंक नहीं दिया जाता है.
4- 150 अंकों की परीक्षा के लिए लिए उम्मीदवारों को 2 घंटे 30 मिनट का समय मिलेगा.
सीटीईटी सिलेबस क्या है? (CTET Syllabus 2023)
सीटीईटी एग्जाम की तैयारी शुरू करने से पहले महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी होना जरूरी है. ऑफिशियल नोटीफिकेशन के अनुसार, सीटीईटी परीक्षा 2023 में मैट्रिक स्तर के प्रश्न पूछे जाएंगे.
1- सीटीईटी पेपर 1 और पेपर 2 के लिए सीटेट सिलेबस में क्रमशः कक्षा 1 से 5वीं और कक्षा 6वीं से 8वीं के लिए NCERT पाठ्यक्रम में निर्धारित विषय होंगे.
2- कठिनाई का स्तर सीनियर सेकेंडरी तक का हो सकता है.
3- उम्मीदवारों को 2 भाषाओं की परीक्षा देनी होगी- एक भाषा निर्देश के माध्यम के रूप में और दूसरी भाषा का चयन वह खुद कर सकते हैं.
4- भाषा 2 का लैंग्वेज टेस्ट आपकी उस भाषा पर पकड़ परखने के लिए किया जाता है.
5- बाल विकास और शिक्षाशास्त्र के लिए सीटेट पाठ्यक्रम में शिक्षण क्षमता और छात्रों से संबंधित विषय पूछे जाएंगे. बाद में ये विषय प्राइमरी और एलीमेंट्री विद्यालयों में शिक्षकों के रूप में भर्ती होने के बाद पढ़ाने होंगे.
सीटीईटी परीक्षा 2023 की तैयारी कैसे करें?
सीटीईटी पेपर 1 और पेपर 2 की तैयारी के लिए पढ़ाई का शेड्यूल तय करना जरूरी है. हर विषय को पर्याप्त समय देने से परीक्षा इसी साल पास करने में मदद मिलेगी.
| विषय | प्रतिदिन कितने घंटे |
| बाल शिक्षाशास्त्र | 1-2 घंटे |
| गणित | 2 घंटे |
| पर्यावरण विज्ञान | 1.5 घंटे |
| विज्ञान | 1.5 घंटे |
| सामाजिक विज्ञान | 1.5 घंटे |
| अंग्रेजी | 1 घंटा |
ये भी पढ़ें:
सिविल सर्विस में हैं भाई-बहन और जीजाजी, सोशल मीडिया पर छाई बचपन की फोटो
यूपीएससी परीक्षा पास कर यहां भी मिल सकती है सरकारी नौकरी, जानें क्या हैं ग्रुप ‘बी’ सेवाएं
.
Tags: Cbse exam, Central Teacher Eligibility Test, Competitive exams, CTET exam
FIRST PUBLISHED : June 13, 2023, 16:55 IST






