मोटी सैलरी पाने वाले इस युवा को पसंद नहीं Apple प्रोडक्‍ट्स, इन व‍िकल्‍प को चुनकर सोशल मीड‍िया पर खूब बटोर रहा सुर्ख‍ियां, जानें


लखनऊ. अच्‍छी सैलरी पाने वाले हर क‍िसी शख्‍स की इच्‍छा होती है क‍ि वो महंगे गैजेट्स और दूसरी लग्‍जीर‍ियस चीजों के साथ अपनी लाइफ इन्‍जॉय करे. लेक‍िन हाई सैलरी पाने के बावजूद कुछ लोगों की सोच ‘सादा जीवन-उच्‍च व‍िचारों’ वाली होती है. ऐसा ही एक मामला 23 वर्षीय युवा सुश्रुत मिश्रा का सोशल मीड‍िया पर छाया हुआ है. सुश्रुत म‍िश्रा लखनऊ की एक मीड‍िया कंपनी में को-फाउंडर और केटेंड स्‍पेशल‍िस्‍ट हैं ज‍िनकी मासिक सैलरी 1.5 लाख रुपये है. लेक‍िन वो ऐप्‍पल जैसे प्रोडक्‍ट्स से दूर रहते हैं. इसकी जगह वो इस सैलरी का प्रयोग अपने पर‍िवार के तमाम ब‍िलों के भुगतान करने के लिए करते हैं.

आमतौर पर देखा जाता रहा है क‍ि अच्‍छी सैलरी पाने वालों के ल‍िए ऐप्‍पल के प्रोडक्‍ट्स उनके स्‍टेट्स स‍िंबल बताने जैसे हैं. लेक‍िन सुश्रुत जैसे युवा बहुत सोच व‍िचार कर जिम्मेदारी से व्यवहार करने के विकल्प को चुनते हैं. सुश्रुत मिश्रा लखनऊ में वीसी मीडिया में सह-संस्थापक और कंटेंट स्‍पेशल‍िस्‍ट के तौर पर मासिक वेतन 1.5 लाख रुपये पा रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Career Tips: नई जॉब ढूंढ रहे हैं तो ध्यान में रखें ये टिप्स, मिलेगी मनचाही पोस्ट, सैलरी भी होगी डबल

इस भारी भरकम सैलरी पाने के बावजूद वो इसको विभिन्न उत्पादों के खरीदने पर खर्च ना करके अपने र‍िटायर्ड माता-पिता की देखभाल और सभी जरूरी बिलों के भुगतान पर कर रहे हैं. मिश्रा का कहना है क‍ि वो इस तरह के व्यवहार को ग्लैमराइज करना चाहते हैं.

I’m a 23yo with ₹1.5 lakh+ monthly income. Yet:
– I don’t own any ‘Apple’
– I don’t live on my own
– I don’t have a bike/car

Why?

Responsibilities of an Indian son who:
– Retired his parents
– Pays all the bills
– Plans for his family’s future

I want to glamourize this.

— Sushrut Mishra (@SushrutKM) June 9, 2023

सुश्रुत मिश्रा ने अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्‍ट क‍िया है:-
"मैं ₹1.5 लाख + मासिक आय के साथ 23 वर्ष का हूं. फिर भी: –
-मेरे पास कोई ‘Apple’ नहीं है.
-मैं अपने दम पर नहीं रहता.
-मेरे पास बाइक/कार नहीं है.

क्यों?
एक भारतीय बेटे की जिम्मेदारियां जो:
-अपने माता-पिता को सेवानिवृत्त कर देता है
-सभी बिलों का भुगतान करता है
-अपने परिवार के भविष्य की योजना बनाता है.

‘मैं इसे ग्लैमराइज करना चाहता हूं.’

इस ट्वीट के बाद लोगों की अलग-अलग प्रत‍िक्रि‍याएं देखी गई हैं. कुछ इस सादगी और व‍िचार को पसंद करते हुए प्रशंसा कर रहे हैं तो जबक‍ि अन्य ने कुछ सवाल भी क‍िए हैं. कई ने पूछा क‍ि उसको फ्री होकर इसे खर्च करने से क्या कोई रोक रहा है. इसी तरह से यूजर्स ने अलग-अलग कमेंट क‍िए हैं. एक यूजर ने लिखा, "बधाई हो यार! पिछले एक साल में आपने काफी मेहनत की है. जिस तरह से आप खुद को संभाल रहे हैं, उस पर गर्व है."

एक अन्य उपयोगकर्ता ने लिखा- "पहले सही नींव रखना आवश्यक है. आपकी सराहना! एक मजबूत नींव एक प्राथमिकता है. आप बाकी सभी मौज-मस्ती भी कर सकते हैं, आशा है कि यह आपके लिए जल्द ही होगा." एक अन्य यूजर ने लिखा- "यहां तक ​​कि मेरे पास भी उपरोक्त सभी जिम्मेदारियां हैं, लेकिन यह निश्चित नहीं है कि यह आपको बाइक और ऐप्‍पल प्रोडक्‍ट्स के लिए क्यों रोक रहा है." एक और यूजर ने लिखा- "पर‍िवर्तनीयता के लिए एक बाइक/स्कूटर खरीदना बढ़िया है. सभी खास बिंदुओं पर सचमुच विकल्प उपलब्ध हैं. बाकी विकल्प हो सकते हैं लेकिन इसे ग्लैमराइज करने की कोशिश करने के लिए कोई बिंदु नहीं है."

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More