21 दिनों में बाल बनेंगे मज़बूत और लंबे, बस जड़ में लगाएं ये अनोखा जूस, सब पूछेंगे खूबसूरती का राज

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

आंवला में भरपूर मात्रा में विटामिन ई पाया जाता है जो हेयर सेल्‍स रीजेनरेशन में मदद करता है.
बीटरूट और करी पत्‍ता भी बालों को अंदर से मजबूत बनाकर इन्‍हें‍ गिरने से रोक सकता है.

Natural Remedy For Healthy Hair: गर्मी के मौसम में पसीने और डैंड्रफ की वजह से बालों का कमजोर हो जाना आम बात है. ऐसे में अगर आप केमिकल वाले प्रोडक्‍ट का इस्‍तेमाल कर हेयर फॉल को रोकने का प्रयास कर रहे हैं तो हो सकता है कि इससे अन्‍य समस्‍याएं भी शुरू हो जाएं. ऐसे में अगर आप सिंपल और नेचुरल चीजों की मदद से बालों की देखभाल करें तो ये बालों को नुकसान नहीं पहुंचाते हैं और इन्‍हें अधिक से अधिक फायदा पहुंचाते हैं. यहां हम आपके लिए एक ऐसी रेसिपी लेकर आए हैं जिसे अगर आप बालों में 21 दिनों तक रोज लगाएं या इस जूस का सेवन करें तो आपके बालों की सेहत तेजी से अच्‍छी हो सकती है और बाल घने, मजबूत और लंबे हो सकते हैं. आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका.

बनाने के लिए सामग्री
-एक आंवला छोटा कटा हुआ
-आधा बीट रूट कटा हुआ
-एक मुट्टी करी पत्‍ता धुली हुई
-धनिया पत्‍ता या धनिया के बीच
-रोजमेरी के ताजे या सूखे हर्ब

बनाने का तरीका
अगर आपके पास धनिया पत्‍ता नहीं है तो आप धनिया के बीच को रातभर पानी में भिगोने रख दें. इसके अलावा, अगर आपके पास रोजमेरी के सूखे हर्ब हैं तो इसे भी एक चम्‍मच आप धनिया के बीज के साथ ही रातभर भिगो दें. अब आप एक मिक्‍सी जार में आंवला, एक टुकड़ा बीट रूट, करी पत्‍ता, धनिया पत्‍ता या भीगे धनिया के बीज का पानी, रोजमेरी के पत्‍ते या भिगोए हुए रोजमेरी के पानी को डाल लें. अब इन्‍हें पेस्‍ट बनाएं. अब इसे बिना छानें कटोरी में डालें. अब आप इसे बालों की जड़ों में लगाएं. आप चाहें तो इसे खाली पेट सुबह सुबह पी भी सकते हैं. ऐसा अगर आप 3 सप्‍ताह लगातार करें तो आपके बालों का झड़ना तो रुकेगा ही, बाल घने और मोटे भी बनेंगे.

ये भी पढ़ें: बालों में लगाते हैं प्याज का रस? हेयर केयर में है कितना फायदेमंद, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

इसके फायदे
हेल्‍थलाइन के मुताबिक, आंवला में भरपूर मात्रा में विटामिन ई पाया जाता है जिसे बालों में लगाने से सेल्‍स रीजेनरेशन में मदद मिलती है, साथ ही साथ किसी भी तरह की समस्‍या को हील करने का काम भी ये आसान से कर सकता है. इसके अलावा इसमें आयरन, फास्‍फोरस और विटामिन सी व कई खनिज लवण पाए जाते हैं, जो बालों के लिए काफी अच्‍छे होते हैं.  इसके अलावा, बीटरूट, करी पत्‍ता, धनिया पत्‍ता और रोजमेरी में भी कई ऐसे तत्‍व हैं जो बालों की समस्‍या को तुरंत दूर करने का काम करते हैं.

ये भी पढ़ें: क्या आप भी करवाने जा रही हैं रीबॉन्डिंग? कभी न करें ये 4 गलतियां, ऐसे करें बालों की खास देखभाल

Tags: Beauty Tips, Hair Beauty tips, Lifestyle

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें