
निशा राठौड़/ उदयपुर. जानवरो के प्रति प्रेम के कई उदाहरण देखने को मिलते है. ऐसी ही एक एनिमल लवर उदयपुर शहर की रहने वाली सीमा आरोड़ा भी है जो करीब 20 वर्षो से अधिक समय से स्ट्रीट डॉग्स, नंदी और बूढ़ी गौ सेवा के लिए कार्य कर रही है. यही नहीं करीब 25 से अधिक बीमार डॉग्स को अपने घर में आश्रय दिए हुए है. इसमें उनके घर बाकी सदस्य भी उनकी मदद करते है.
अपने खर्चे से करती है सेवा का कार्य
सीमा अरोड़ा ने बताया कि वे करीब 20 वर्षो से यह सेवा कार्य कर रही है. होम ट्यूशन पढ़ाने से जो भी कमाई होती है. इसी के जरिए मदद का कार्य करती है. हर माह करीब 10 हजार से भी अधिक रुपए यह जानवरो की सेवा में खर्च करती है. रोजाना सुबह करीब 8 से10 और शाम को 6 से 8 बजे तक यह शहर की विभिन्न क्षेत्रों में सेवा का कार्य करती है.
बीमार और लावारिस स्ट्रीट डॉग्स को लाती है घर
सीमा आरोड़ा न सिर्फ लावारिस पशुओं की सेवा का कार्य कर रही है. बल्कि उन्होंने अपने घर में ऐसे स्ट्रीट डॉग्स को पनाह दी हुई है जो बीमार है. इनके घर में अभी करीब 25 से अधिक स्ट्रीट डॉग्स उनके साथ रह रहे है. वह कई डॉग्स के अलावा दूसरे पशुओ का भी इलाज करती है.
सीमा आरोड़ा का कहना है कि वह करीब 20 वर्षो से यह कार्य कर रही है. अपना पूरा दिन इनकी सेवा में गुजारती है. कोई भी जानवर किसी तरह का कोई खतरा नही होते है. उन्हें केवल खाने के लिए भोजन की जरूरत होती है.और किसी भी स्ट्रीट डॉग के लिए उसका जन्म स्थल ही सबसे अधिक सेफ होता है. उसे उसी वातावरण में रखना चाहिए.
.
FIRST PUBLISHED : June 13, 2023, 16:48 IST






