Video: ‘वह चला गया… वह ठीक हो गया’, पति से लिपट कर रोने लगी कैंसर से ठीक हुई महिला, देखें

कैंसर से जूझ रहे मरीजों के लिए किसी चमत्कारिक पल से कम नहीं है वो रिपोर्ट जिसमें लिखा रहता है, ‘आप कैंसर मुक्त हैं.’ जानलेवा बीमारी से जूझ रही इस महिला के साथ कुछ ऐसा ही हुआ. ये महिला अपने इलाज की रिपोर्ट पढ़ रही थी. वह उस पल ख़ुशी के मारे भावुक हो गई जब उसने अपनी रिपोर्ट में पढ़ा कि वह कैंसर मुक्त हो चुकी है. वह रिपोर्ट पढ़ने के बाद खुशी के मारे टूट-सी गई. उसकी आंखों से लगातार आंसू निकल रहे थे, उसे विश्वास  रहा था. महिला ने अपने इस खुशनुमा पल को कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया.

उसने फिर अपने पति को खुशखबरी सुनाने का फैसला किया. उसका पति दूसरे कमरे में किसी ऑनलाइन मीटिंग में व्यस्त था. वह उसे बुलाती है और कहती है, ‘बेबी, वह चला गया है… वह पूरी तरह से हल हो गया… वह फिर उसे गले लगाती है और लगातार रोती है. दोनों लगातार खुशी में रोते जाते हैं. उसने एक कैप्शन के साथ वीडियो पोस्ट किया है जिसमें लिखा है, ‘यह तत्काल राहत और ख़ुशी की बात है. आपकी खुशखबरी के लिए बधाई’

Tags: Cancer Survivor, Instagram video, Viral video news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More