सबका देखा देखी अब OnePlus भी लाएगी मुड़ने वाला फोन, कीमत ऐसी कि सैमसंग और मोटोरोला का छूटेगा पसीना

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

OnePlus Fold को जल्द भारत में लॉन्च किए जाने की खबर है.
कंपनी अपने वनप्लस फोल्ड के साथ भी दमदार सुपर फास्ट दे सकती है.
वनप्लस फोल्ड की कीमत 80,000 रुपये से ज़्यादा हो सकती है.

OnePlus Fold India Launch: स्मार्टफोन मार्केट में फोल्डेबल फोन की लहर आ गई है. अब हर दूसरी फोन कंपनी अपना एक प्रीमियम फोल्डेबल फोन पेश कर ही है. ऐपल को छोड़ कर लगभग सभी बड़ी कंपनियां इस समय मुड़ने वाला फोन ला रही हैं, या ला चुकी हैं. अब इसी में एक और कंपनी इस सेगमेंट में उतरने की तैयारी कर रही है. यहां हम बात कर रहे हैं वनप्लस की. इसे लेकर रिपोर्ट आ रही है कि कंपनी जल्द अपना पहला फोल्डेबल फोन लॉन्च करेगी.

टिप्सटर अभिषेक यादव से मिली जानकारी के मुताबिक वनप्लस 19 अगस्त को अपना फोल्डिंग डिवाइस लॉन्च कर सकती है. हालांकि कंपनी ने ऑफिशियल तौर पर कोई जानकारी नहीं दी है. लेकिन इसे लेकर कई तरह के अटकलें लगाई जा रही है. कहा जा रहा है कि कंपनी अपने फोल्डेबल फोन में Hasselblad ट्यून्ड कैमरा देगा जो कि वनप्लस 11 5G और वनप्लस 10 प्रो 5जी में भी है.

ये भी पढ़ें-घास या Honeycomb पैड, किसके इस्तेमाल से ज्यादा ठंडी हवा देता है कूलर? ज्यादातर लोग जी रहे वहम में

अभी तक जैसा देखा गया है वनप्लस अपने फ्लैगशिप फोन में क्वालकॉम प्रोसेसर देती है, इसलिए आने वाले फोल्डेबल फोन को लेकर भी उम्मीद की जा रही है कि इसमें स्नैपड्रैगन SoC 8 Gen 2 मिलेगा.

वनप्लस ने चार्जिंग के मामले में हमेशा से टॉप रहा है, और यही वजह है कि कंपनी अपने वनप्लस फोल्ड के साथ भी दमदार सुपर फास्ट दे सकती है. फोल्ड को लेकर एक उम्मीद ये भी है कि इसमें 5G सपोर्ट दिया जाएगा.

अगर इस महीने कंपनी अपना नया फोन लॉन्च करती है तो इससे सैमसंग, मोटोरोला जैसी दिग्गज कंपनियों को बड़ा झटका लगेगा क्योंकि बाज़ार में पहले से इन कंपनियों के फोल्डेबल फोन मौजूद हैं.

ये भी पढ़ें- एक दिन में कितने घंटे इस्तेमाल करना चाहिए हेडफोन, आधे से ज़्यादा लोग सच से अनजान, रहता है बहरे होने खतरा

कीमत कितनी होने की उम्मीद
वनप्लस फोल्ड की कीमत की बात करें तो इसे लेकर ऐसा माना जा रहा है कि कंपनी अपने फ्लैगशिप फोल्ड को 80,000 रुपये से ज़्यादा की कीमत पर पेश करेगी. बता दें कि 2020 वाला मोटोरोला रेज़र फ्लिप फोन भारत का सबसे महंगा फोन था. वहीं Samsung Galaxy Z Fold 4 की कीमत भी 1 लाख से उपर है, इसलिए ऐसा कहना गलत नहीं होगा कि वनप्लस फोल्ड फोन की सीधी टक्कर सैमसंग के फोल्डेबल फोन के साथ होगी.

Tags: Mobile Phone, Motorola, Oneplus, Samsung, Tech news, Tech news hindi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें