श्रद्धालुओं से भरी आर्टिका गाड़ी को डंपर ने मारी टक्कर, महिला समय 7 लोग घायल
कौशांबी जिले में गंगा स्नान करने के बाद कड़ा धाम शीतला माता के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी एक फोर व्हीलर गाड़ी डंपर से टकरा गई। जिसमें बैठे कई श्रद्धालु घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।
घटना कड़ा धाम कोतवाली क्षेत्र के कमालपुर गांव के पास की है। प्रतापगढ़ जिले के लालगंज थाना अंतर्गत अझारा गांव के रहने वाले देव कुमार सोनी अपने परिवार के साथ आर्टिका गाड़ी में बैठकर गंगा स्नान और 51 शक्ति पीठ में शुमार कड़ा धाम स्थित मां शीतला के दर्शन करने के लिए आए हुए थे। गंगा स्नान करने के बाद सभी लोग माँ शीतला मंदिर दर्शन करने गए, तो मंदिर का कपाट बंद होने के कारण वह लोग आगे गाड़ी में सीएनजी भराने के लिए चले गए। सी एन जी गैस भरा कर यह लोग वापस दर्शन के लिए लौट रहे थे तभी कमालपुर गांव के पास एक डंपर रॉन्ग साइड से आकर आर्टिका गाड़ी में टक्कर मार दी। टक्कर लगते हैं आर्टिकल गाड़ी रोड से थोड़ी दूर पर जाकर पलट गई। गाड़ी में बैठे 5 महिला समेत 7 श्रद्धालुओं घायल हो गए। सूचना पर पहुंची कलाधाम पुलिस ने लोगों की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस से भेज कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां घायलों का इलाज चल रहा है
जुबैर खान/सिराथू






