मौत के 20 साल बाद मृतक शख्स बना रेप का आरोपी, 90 साल के बुर्जुग पर भी दुष्कर्म का केस, जानें मामला

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


प्रशांत कुमार, बुलन्दशहर. यूपी की बुलन्दशहर में पुलिस का अजीब-ओ-गरीब कारनामा सामने आया है. बुलंदशहर की थाना आहार पुलिस ने मृत्यु के 20 साल बाद मृतक के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज किया है. मृतक पिता और उनके 90 साल के बेटे समेत परिवार के 10 लोगों के खिलाफ रेप की धाराओं में एफआईआर दर्ज की है. थाना पुलिस की मनमर्ज़ी के खिलाफ पीड़ित परिवार आज एसएसपी बुलंदशहर से मिला और न्याय की गुहार लगाई. एसएसपी ने न्याय का भरोसा दिया है.

दरअसल पूरा मामला आहार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने एक ही परिवार के 10 लोगों के खिलाफ रेप और मारपीट की धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई है. दर्ज एफआईआर में आहार थाना क्षेत्र निवासी पिंटू ने पीड़ित की बेटी को शादी का झांसा देकर दो वर्षों से शारीरिक शोषण कर रहा है. पीड़िता ने जब शादी करने की बात कही तो आरोपित पिंटू, उसके परिजन अजय, सोनू, महेश, राकेश, सुखपाल, थान सिंह व चार पांच अन्य अज्ञात उसके घर में घुस आए और पीड़िता और उनके परिजनों के साथ मारपीट की. शोर शराबा होने पर आरोपित हत्या की धमकी देते हुए फरार हो गए.

वहीं पीड़िता के पिता का आरोप है कि सभी आरोपियों को वह जानता भी है और पहचानता भी है. सभी आरोपियों के हाथ में लाठी-डंडे और धारदार हथियार थे. पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने छह जून 2023 को आरोपित युवक और उसके सात परिजन जिनमें लड़के के दो तेहरे भाई, एक सगा भाई, ताऊ, बाबा और परदादा के खिलाफ दुष्कर्म और घर में घुसकर मारपीट और हत्या की धमकी आदि गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है. इसके साथ ही एसएसपी कार्यालय पहुंचे पीड़ितों ने बताया कि सुखबीर सिंह उनके परदादा हैं और 20 वर्ष पूर्व उनकी मृत्यु हो चुकी है.

इनके खिलाफ भी दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करा दिया गया है. वही 90 साल के बुजुर्ग के खिलाफ भी दुष्कर्म के मुकदमे में नामजद किया गया है. हालांकि पूरे मामले में बुलंदशहर एसएसपी श्लोक कुमार का कहना है कि थाना आहार में दुष्कर्म का एक मामला दर्ज हुआ है. आरोपित परिवार ने बताया कि उनके खिलाफ गलत नाम दर्ज हुई है इस मामले में जांच की जा रही है. जांच में जो भी पाया जाएगा उसी पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

Tags: Bulandshahr news, Crime News, Uttar pradesh news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें