Punjab: ओमान में महिलाओं की खरीद-फरोख्त में 8 महिला एजेंट गिरफ्तार, 24 मह‍िलाओं को कराया रेस्‍क्‍यू, क्रिप्टोकरेंसी से लेनदेन की आशंका

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

ओमान लौटी महिलाओं द्वारा एजेंटों के खिलाफ 18 एफआईआर दर्ज की गई
महिलाओं के खरीद-फरोख्त के मामले में क्रिप्टोकरेंसी के इस्तेमाल का अंदेशा
अब तक ओमान से 24 महिलाओं को कराया रेस्‍क्‍यू, सभी सुरक्षित भारत लौटीं

रिपोर्ट: एस. सिंह

चंडीगढ़. अरब देशों में पंजाब की महिलाओं की खरीद-फरोख्त के मामले में अभी तक गिरफ्तार किए गए 8 लोगों में 7 महिलाएं शामिल हैं. पुलिस अब महिलाओं के तस्करी के इस मामले में खरीद-फरोख्त के लिए क्रिप्टोकरेंसी के उपयोग की जांच कर रही है. पुलिस को अंदेशा है कि महिलाओं को खरीदने और बेचने के लिए क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल किया गया होगा. हालांकि अभी तक की जांच में क्रिप्टोकरेंसी के लेनदेन की बात आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आई है.

दि ट्रिब्यून की एक रिपोर्ट के मुताबिक ओमान से लौटी महिलाओं द्वारा एजेंटों के खिलाफ 18 एफआईआर दर्ज की गई हैं. इनमें गिरफ्तार की गई 7 महिलाएं ग्रामीण इलाकों में सक्रिय थीं. पंजाब पुलिस ओमान में महिलाओं की तस्करी में क्रिप्टोकरेंसी के इस्तेमाल की जांच कर रही है. फिरोजपुर के एसपी और एसआईटी प्रमुख रणधीर कुमार के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि अभी क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल सामने नहीं आया है, लेकिन इससे इनकार नहीं किया जा सकता.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का कहना है कि तस्कर रिकॉर्ड को मिटाने के लिए क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल कर सकते हैं, क्योंकि पैसे के आदान-प्रदान की मात्रा बहुत बड़ी है. फरार एजेंटों को ट्रैक करने के लिए पुलिस हैदराबाद और दिल्ली पहुंच गई है. इनमें से कई महिलाओं ने आरोप लगाया है कि उन पर भारत लौटने के लिए दुबई और ओमान में एजेंटों को 2 लाख रुपये से 5 लाख रुपये देने का दबाव डाला गया था. पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या इन घटनाओं के पीछे कोई साठगांठ काम कर रही थी.

ओमान महिला तस्करी मामलों की जांच कर रहे विशेष जांच दल के प्रमुख फिरोजपुर (Ferozepur) एसपी रणधीर कुमार ने कहा है कि अब तक ओमान से 24 महिलाओं को बचाया गया है और वे सुरक्षित भारत लौट आई हैं. पंजाब भर में दर्ज 18 एफआईआर में 8 गिरफ्तारियां की गई हैं. यह एफआईआर बठिंडा, नवांशहर और मोगा में एक-एक, लुधियाना, जालंधर और तरनतारन में दो-दो, होशियारपुर में 4 और फिरोजपुर में 5 शामिल हैं.

आठ गिरफ्तारियों में से बठिंडा और जालंधर में दो-दो और फिरोजपुर, मोगा, लुधियाना और नवांशहर में एक-एक गिरफ्तारी हुई है. बठिंडा में गिरफ्तार एक शख्स को छोड़कर बाकी सभी गिरफ्तार महिला एजेंट हैं. जांच के लिए नोडल अधिकारी आईजी कौस्तुभ शर्मा ने कहा कि कई महिला एजेंट जो पहले घरेलू सहायिका के रूप में काम करती थीं, को अन्य एजेंटों ने कमीशन के आधार पर महिलाओं की भर्ती करने के लिए कहा था. इस व्यापार में शामिल लोगों की संख्या बहुत अधिक है.

Tags: Human trafficking, Oman, Punjab news, Punjab Police

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें