नई दिल्ली. संजीव कुमार और जया बच्चन 1970-80 के दौर में सुपरस्टार रहे हैं. दोनों में काफी गहरी दोस्ती रही हैं. दोनों एक साथ कई क्लासिकल और सदाबहार फिल्में दी हैं जो आज भी सिने प्रेमियों की पसंद है. दोनों ने अगल-अलग फिल्मों में अपने अलग-अलग किरदार से दर्शकों का मनोरंजन किया. ‘शोले’, ‘नौकर’, ‘खामोशी’, ‘अनामिका’, ‘परिचय’, ‘नया दिन नई रात’ जैसी फिल्मों में संजीव कभी जया के पिता, तो कभी बॉयफ्रेंड, ससुर और दोस्त बने. हालांक पर्दे हट कर संजीव जया को अपनी बहन की तरह मानते थे और उनकी बहुत रिस्पेक्ट करते थे. यही वजह है जब बॉलीवुड में गहरी दोस्ती का उदाहरण दिया जाता है तो जया-संजीव का नाम सबसे आता है. बता दें कि इस जोड़ी को लेकर मजेदार किस्सा काफी फेमस हैं. कहा जाता है कि एक बार जया ने संजीव को देख कर उन्हें फिल्म सेट से भगा दिया था.
संजीव और जया से जुड़ा यह रोचक किस्सा करीब 49 पुराना है. जब संजीव संग जया बच्चन फिल्म ‘नया दिन नई रात’ की शूटिंग कर रही थीं. यह फिल्म 1974 में रिलीज हुई थी. फिल्म से जुड़ी एक और मजेदार बात बता दें कि इस क्लासिक कल्ट फिल्म में संजीव कुमार ने 9 किरदार निभाया था. फिल्म के एक सीन में उन्हें ऐसे भिखारी का रोल करना था जिसे कोढ़ था. उन्होंने इस रोल को इस शिद्दत निभाया कि हर कोई उनके उस रोल का मुरीद बन गया.
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उस भिखारी के रोल में संजीव कुमार ने इतना उम्दा मेकअप किया था कि सेट पर लोग उन्हें पहचान ही नहीं पाए कि वह संजीव कुमार ही हैं. उनमें एक जया भी थीं. बताया जाया है कि जब भिखारी के गेटअप में संजीव जया के पास पहुंचे तो वह सो रही थीं. ऐसे में संजीव को जया के साथ प्रैंक करने का एक अच्छा मौका मिल गया. जया को सोते हुए देख उन्होंने सेट पर जाकर उनसे भीख मांगना शुरू कर दिया. जैसे ही जया की नींद खुली तो वह अपने सामने भिखारी को देख डर गईं और नाराज हो गईं. उन्हें लगा कि सच में कोई भिखारी हैं जो ऐसे ही सेट पर आ गया और वह भगाने लगीं. जब वह नहीं माना तो जया ने सिक्योरिटी को बुलाकर उन्हें बाहर निकालने के लिए कह दिया.
जया बच्चन और संजीव कुमार का एक और किस्सा बहुत मशहूर है
सिक्योरिटी भिखारी बने संजीव को बाहर निकालने को आतुर हो गए. तभी संजीव ने अपनी आवाज में बोलना शुरू कर दिया. संजीव की आवाज सुन कर सेट पर मौजूद हर कोई शॉक्ड रह गया. वहीं जया भी भौंचक्का रह गई और अपनी बात पर काफी शर्मिंदा हो गई. हालांकि बाद में उन्होंने संजीव से माफी मांगी और उनकी तारीफें भी की.
.
Tags: Entertainment news., Entertainment Special, Entertainment Throwback, Jaya bachchan, Sanjeev Kumar
FIRST PUBLISHED : June 13, 2023, 14:45 IST






