HRTC Bus Accident: हिमाचल के किन्नौर में HRTC बस हादसे का शिकार, 19 सवारियां घायल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


शिमला. हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में बस हादसा हुआ है. यहां पर एक सरकारी बस हादसे का शिकार हो गई है. घटना में 19 सवार घायल हुए हैं. सड़क मार्ग पर चलते समय बस किनारे से जा टकराई और हादसे का शिकार हो गई. मंगलवार सुब साढ़े नौ बजे के करीब यह हादसा हुआ है.

जानकारी के अनुसार, सुबह साढ़े नौ बजे की यह घटना है. किन्नौर के निचार तहसील के बड़ा कंबा में यह हादसा पेश आया है. एचआरटीसी की बस सड़क किन्नारे चट्टान से टकरा गई. बस में कुल 24 ललोग सवार थे, जिसमें से 19 को चोट लगी है और उन्हें पीएचसी भाबानगर में इलाज दिया गया है. हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है.

लगातार हो रहे हादसे

बीते तीन सप्ताह में हिमाचल में तीन एचआरटीसी बसें हादसे का शिकार हुई हैं. दो सप्ताह पूर्व मंडी के करसोग में एक एचआरटीसी बस खाई में गिर गई थी, जिसमें 44 लोग घायल हो गए थे. उसके बाद शिमला के रोहड़ू में एचआरटीसी बस सड़क किनारे भिड़ गई थी. घटना में 40 से ज्यादा सवारियां घायल हुई थी. प्रदेश में लगातार एचआरटीसी की खट्टारा बसें हादसे का शिकार हो गई हैं.

Tags: Himachal pradesh, HRTC, Kinnaur Police, Shimla bus accident

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें