Cyclone Biparjoy: बिपरजॉय के कहर से गुजरात को बचाने को अब तक क्या-क्या किया गया, सरकार ने डिटेल में बताया


नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने इस बात की विस्तार से जानकारी दी है कि अत्यंत गंभीर श्रेणी के साइक्लोन बिपरजॉय (Cyclone Biparjoy) से पैदा हुए खतरे से निपटने के लिए अब तक क्या-क्या उपाय किए गए और कौन से एहतियात के कदम उठाए गए हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया (Mansukh Mandaviya) ने कहा कि चक्रवात बिपरजॉय का असर कम से कम हो, इसको सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार, राज्य सरकार, वायु सेना, नौसेना, तटरक्षक बल, आपदा प्रबंधन दल समन्वय से काम कर रहे हैं. इसका उद्देश्य इंसानों और पशुओं की मौतों की संख्या को कम से कम करना भी है.

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि हमने इसके लिए हर जरूरी उपाय किए हैं. हमने तट के 10 किमी. के दायरे में रहने वाले लोगों को सुरक्षित निकाल लिया है. समुद्र तट से 5 किमी. के दायरे में बसे सभी लोगों को वहां से हटा लिया गया है और उनको सुरक्षित जगहों पर रखा गया है. कच्छ में अब तक 8000 लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है. 1.5-2 लाख छोटे-बड़े जानवरों को ऊंचे स्थानों पर ले जाया गया है.

Tags: Cyclone, Cyclone Biparjoy, Cyclone in Gujarat, Mansukh Mandaviya

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया