दुनिया में भारत के बढ़ते कद का संकेत, स्टेट विजिट का सम्मान पाने वाले देश के तीसरे नेता – News18 हिंदी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

अमेरिका ने कहा- PM मोदी की राजकीय यात्रा भारत के बढ़ते कद का संकेत.
अमेरिका ने कहा- PM मोदी की राजकीय यात्रा दोनों देशों के बीच गहरे होते संबंधों का प्रतीक.
यह भारत से किसी नेता की अमेरिका में केवल तीसरी राजकीय यात्रा होगी.

वाशिंगटन. अमेरिका ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की आगामी राजकीय यात्रा (PM Modi US Visit) दुनिया के मामलों में भारत के बढ़ते महत्व और दोनों देशों के बीच गहरे होते संबंधों को सबके सामने ला रही है. वरिष्ठ अमेरिकी राजनयिक और यूएस-इंडिया बिजनेस काउंसिल (USIBC) के अध्यक्ष अतुल केशप ने जोर देकर कहा कि पीएम मोदी का यह अमेरिका दौरा ‘वास्तव में एक महत्वपूर्ण चीज’ है क्योंकि यह भारत से किसी नेता की अमेरिका में केवल तीसरी राजकीय यात्रा होगी. भारत से पिछली दो राजकीय यात्राओं पर जाने वाले नेताओं में जून 1963 में राष्ट्रपति एस राधाकृष्णन और नवंबर 2009 में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह शामिल थे.

अतुल केशप ने कहा कि पीएम मोदी की अमेरिका की यह राजकीय यात्रा ‘अमेरिका और भारत के लोगों के बीच दोस्ती और भरोसे का प्रतीक है.’ पीएम मोदी को राष्ट्रपति जो बाइडेन और प्रथम महिला जिल बाइडेन ने आधिकारिक राजकीय यात्रा के लिए आमंत्रित किया है, जिसमें 22 जून को राजकीय रात्रिभोज भी शामिल होगा. इस ऐतिहासिक यात्रा की तैयारी के इस हफ्ते गति पकड़ने की उम्मीद है, जब अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन अपने भारतीय समकक्ष अजीत डोभाल के साथ आईसीईटी वार्ता के दूसरे दौर के लिए नई दिल्ली जा रहे हैं.

पीएम मोदी के दौरे से पहले अमेरिका में भारतीय राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने कहा कि ‘हम राष्ट्रपति बाइडेन के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिका की ऐतिहासिक राजकीय यात्रा से एक हफ्ते दूर हैं. दोनों पक्षों में बहुत उत्साह है. मेरे पीएम हमारे स्वतंत्र इतिहास में केवल तीसरे भारतीय नेता हैं, जिन्हें यह सम्मान दिया गया है. वह अमेरिकी कांग्रेस को दो बार संबोधित करने वाले एकमात्र भारतीय नेता बन जाएंगे.’

PM मोदी के US दौरे से पहले लॉन्च होगी स्पेशल ‘मोदी जी थाली’, न्यूजर्सी के रेस्टोरेंट ने पेश की झलक, लोग हुए दीवाने

जबकि अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि बाइडेन प्रशासन ‘दुनिया के सबसे पुराने और सबसे बड़े लोकतंत्रों के बीच संबंध को क्षेत्रीय और वैश्विक चुनौतियों का समाधान करने के लिए एक साझा प्रतिबद्धता में साझेदारी के तौर पर देखता है.’ ब्लिंकन ने कहा कि पिछले साल दोनों देशों के बीच व्यापार 191 बिलियन डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जिससे अमेरिका भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार बन गया. अमेरिकी कंपनियों ने अब भारत में कम से कम 54 अरब डॉलर का निवेश किया है. अमेरिका में, भारतीय कंपनियों ने आईटी, फार्मास्यूटिकल्स और अधिक में 40 बिलियन डॉलर से अधिक का निवेश किया है. जिससे कैलिफोर्निया से जॉर्जिया तक 425,000 नौकरियां पैदा हुईं हैं.

Tags: America News, Pm narendra modi, PM Narendra Modi News, US visit

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें