धरती की ओर तेजी से बढ़ रहे 2 विशाल एस्टेरॉयड, नासा ने किया अलर्ट, जानें कितना बड़ा है खतरा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


Asteroids News: रोजाना कई एस्टेरॉयड्स पृथ्वी के काफी करीब से गुजरते हैं. लेकिन उनमें से एक छोटा हिस्सा ही मानवता के खतरा बनता है. लेकिन जोखिम की संभावना काफी बढ़ जाती है. अभी हाल में नासा ने ऐसे ही दो खतरनाक एस्टेरॉयड्स के बारे में चेतवानी जारी की है. आने वाले सप्ताह में ये एस्टेरॉयड्स पृथ्वी के काफी करीब से गुजरने वाले हैं. पहला एस्टेरॉयड जिसे 1994XD के नाम से जानते हैं, जो कि आकार में लगभग 1500 फुट का है, 77301 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से 12 जून को पृथ्वी के काफी करीब से गुजरने वाला है. 

नासा की जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी (पीएल) ने दोनों एस्टेरॉयड्स के बारे में जानकारी जुटाई है. 2020 DB नाम का दूसरा एस्टेरॉयड जिसका आकार करीब 1600 फुट है. यह 15 जून को 34279 किमी प्रति घंटे की तीव्र गति से पृथ्वी के काफी करीब से गुजरने वाला है. क्या ये हमारे लिए यानि कि पृथ्वी के लिए खतरे का संकेत है… नासा ने किया खुलासा. 

नासा ने क्या बताया?

इन दोनों एस्टेरॉयडों के लिए दो बाते काफी महत्वपूर्ण है. पह्लीक बात इनका आकार और दूसरी इनकी पृथ्वी से दूरी. नासा के वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार पहला एस्टेरॉइड 1994XD पृथ्वी से 1.97 मिलियन मील की दूरी से और 2020DB 2.68 मिलियन मील की दूरी से गुजरेगा. नासा के जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी (पीएल) के स्टडी के मुताबिक आकाशीय पिंड जो पृथ्वी के 4.6 मिलियन मील नजदीक और जिसका आकार 150 मीटर से ज्यादा हो, उसे ‘संभावित रूप से खतरनाक ऑब्जेक्ट्स’ के रूप में निरूपित करते हैं. 

ये भी पढ़ें- Gurugram News: गुरुग्राम में शख्स ने अजनबी संग जमकर पी शराब, फिर मेट्रो तक ली लिफ्ट और उसके पास ही छोड़ दी अपनी कार

जेपीएल तय करता है खतरों की संभावना

जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी में एनईओ स्टडीज सेंटर में पृथ्वी के नजदीक आकाशीय पिंड की आमना-सामना का पूरा ब्यौरा रहता है. वे एस्टेरॉयड्स के आकार और पृथ्वी की दूरी के आधार पर संभावित खतरे मापते हैं. इसी आधार पर आकाशीय पिंडों का निगरानी किया जाता है. 

नतीजतन, इन क्षुद्रग्रहों की पहचान “संभावित खतरनाक वस्तुओं” के रूप में की जाती है. हालांकि, अभी ओर आ रहे ये एस्टेरॉयड्स पृथ्वी से काफी दूर हैं, लेकिन किसी अन्य ग्रह के गुरुत्वाकर्षकण के कारण अपने पथ से भटक कर पृथ्वी से टकरा सकते हैं. जिसका अकल्पनीय विनाशकारी परिणाम हो सकते हैं.

Tags: Asteroid, Nasa, Space news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें