करौली लोगों की पहली पसंद बना यूपी का दशहरी आम, लाजवाब है इसका स्वाद, रोज 10 टन आम की खपत

 मोहित शर्मा/ करौली. फलों के राजा आम का सीजन आते ही बाजारों में कई तरह के आम की वैरायटी आने लगती हैं. लेकिन इसकी कुछ खास वैरायटी ऐसी भी होती है जिनकी डिमांड उनकी अनेक खूबियों के कारण बहुत ज्यादा रहती है. अगर बात की जाए राजस्थान के करौली की तो यहां शुरुआती आम के सीजन में हैदराबाद का बादामी आम आता हैं. लेकिन वह भी यहां के लोगों का मन नहीं जीत पाता है. करौली में आम का नाम आते ही यदि किसी आम का नाम पहला आता तो हों तो वह दशहरी आम. जो अपनी अनेक खूबियों के चलते यहां के लोगों के दिलों पर आम का सीजन खत्म होने तक राज करता है.

जनता की पहली पसंद दशहरी आम
आम के फुटकर व्यापारी महफूज खान का कहना है कि करौली में इन दिनों यूपी का दशहरी आम आ रहा है. यह स्वाद में बहुत बढ़िया होने के कारण यहां पर ज्यादातर इसी दशहरी आम की मांग रहती है. उनका कहना है कि करौली की जनता दशहरी आम को सबसे ज्यादा पसंद करती है. दशहरी आम की मुख्य विशेषता है. यह ऊपर से बिल्कुल हरा और कच्चा दिखाई देता है. लेकिन अंदर से यहीं आम बिल्कुल लाल और मीठा होता है. इसीलिए यहां के लोग सभी इसे नाम से खरीदते हैं.

मिठास से भरपूर और लंबे समय तक चलता है यह आम
वहीं, थोक व्यापारी इमरान खान का दशहरी आम के बारे में कहना है कि दशहरी आम अन्य आमों की तुलना में बहुत ज्यादा मीठा होता है. लंबे समय तक चलने वाले इस आम में मिठास भरपूर होने के कारण करौली के लोग इसे सबसे ज्यादा पसंद करते हैं. स्वाद में बेहतरीन होने के कारण इसकी बिक्री भी और आमों के मुकाबले जबरदस्त होती है.

9 से 10 टन हो रही है रोज इसकी खपत

थोक व्यापारी इमरान खान के मुताबिक करौली शहर में इन दिनों प्रतिदिन 4 से 6 टन दशहरी आम की खपत हो रही है और यदि यहां के आसपास के इलाकों को भी शामिल किया जाए तो पूरे करौली क्षेत्र में रोजाना 9 से 10 टन माल की खपत हो रही है.

भाव में भी सस्ता होता है यह आम
लोगों की पहली पसंद होने के बाद और सबसे ज्यादा मांग वाला यह आम भाव में भी सस्ता होता है. थोक व फुटकर व्यापारियों के अनुसार करौली में दशहरी आम की रेट इन दिनों थोक में 25 से ₹30 तो फुटकर में दशहरी आम की कीमत ₹40 किलो चल रही है. जिसके कारण यहां के लोग इसे काफी मात्रा में खरीदकर भीषण गर्मी के दिनों में भरपूर इसका सेवन कर रहे हैं.

.

FIRST PUBLISHED : June 12, 2023, 17:09 IST

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया