Disha Patani B’day: 500 रुपये लेकर आई थीं मुंबई, मॉडलिंग से की करियर की शुरुआत, साउथ फिल्मों ने दिलाई पहचान

नई दिल्ली. ‘एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी’ और ‘बागी 2’ जैसी फिल्मों से पहचान बना चुकीं एक्ट्रेस दिशा पाटनी आज अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं. इस मौके पर एक्ट्रेस के फैंस और दोस्त उन्हें सोशल मीडिया पर ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं. बॉलीवुड की सबसे फिट एक्ट्रेस मानी जाने वाली दिशा पाटनी का जन्म 13 जून 1992 को उत्तर प्रदेश के बरेली में हुआ था. सलमान खान, टाइगर श्रॉफ समेत कई बड़े एक्टर्स के साथ काम कर चुकीं दिशा असल में कभी एक्ट्रेस बनना ही नहीं चाहती थीं. 

दिशा पाटनी को शुरुआत में एक्टिंग में कोई दिलचस्पी नहीं थी. ये एक्ट्रेस बचपन में एक साइंटिस्ट बनना चाहती थीं. उन्होंने लखनऊ की एमिटी यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की है. लेकिन उनकी किस्मत को कुछ और ही मंजूर था. उन्होंने कॉलेज के दौरान ही मॉडलिंग शुरू की और ग्लैमर वर्ल्ड का बड़ा नाम बनने की राह पर  निकल पड़ीं. 

दिशा ने 17 साल की उम्र में अपना पहला फोटोशूट कराया था. 2015 में उन्होंने एड फिल्म से करियर की शुरुआत की और उसी साल उन्हें तेलुगू इंडस्ट्री में बड़ा ब्रेक मिला. साल 2015 में रिलीज हुई तेलुगू फिल्म ‘लोफर’ में एक्ट्रेस के काम को काफी पसंद किया गया और एक्ट्रेस को ऑडियंस का भरपूर प्यार मिला.

Tags: Bollywood actress, Bollywood Birthday, Disha Patani, Entertainment news.

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया