Indore: इंदौर नगर निगम कर्मचारियों की गुंडागर्दी, बीच सड़क पर 3 युवकों को लाठी-डंडों से पीटा, दो की हालत नाजुक

इंदौर. इंदौर नगर निगम का नाम स्वच्छता के लिए विश्व भर में पहचाना जाता है. हर कोई यहां के सफाई कर्मचारियों पर गर्व करता है, लेकिन अब सफाई कर्मचारियों की गुंडागर्दी का एक वीडियो वायरल हो रहा है. नगर निगम के सफाई कर्मचारी और अधिकारियों ने तीन युवकों की झाड़ू, लाठी-डंडों और लात घूंसों से जमकर पिटाई कर दी. इतना ही नहीं बीच-बचाव करने आए पुलिसकर्मी पर भी बरस पड़े. मारपीट में दो युवक गंभीर घायल हैं, उनका इलाज जारी है. पुलिस ने नगर निगम कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

इंदौर में बीती रात पटेल ब्रिज के पास बीच सड़क पर तीन युवकों और नगर निगम के कर्मचारियों के बीच मारपीट हो गई. घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जानकारी के मुताबिक नगर निगम के दरोगा ने सीएसआई के साथ मिलकर पानी की बोतल सड़क पर फेंकने पर तीन युवकों की पिटाई कर दी. मल्हारगंज के रहने वाले दीपक जाट, सुनील यादव और मोनू पटेल ब्रिज से गुजर रहे थे. तभी उन्होंने पानी की बोतल सड़क पर फेंक दी. और पीछे से निगम की पीली गैंग ने आकर उन्हें रोक लिया. इसके बाद चालान भरने के लिए दबाव बनाया, लेकिन जब उन्होंने विरोध किया तो निगम कर्मियों ने मिलकर उन पर लाठी-डंडे और लात-घूंसे बरसा दिए.

मारपीट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
सड़क पर चल रहे विवाद की जानकारी पुलिस को दी गई. इस पर पुलिसकर्मी संतोष मौके पर पहुंचे तो, निगमकर्मियों ने उनके साथ भी बदसलूकी की. इस दौरान पास खड़े राहगीर ने घटनाक्रम का वीडियो बना लिया. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मामले में पुलिस ने दरोगा संदीप रानवे, सीएसआई आशीष लोधी, सुनील करोसिया, अजय बदरवाल के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है. मारपीट में घायल दो युवकों की हालत नाजुक बनी हुई है. उनका इलाज जारी है. इधर नगर निगम कर्मचारियों पर हुई कार्रवाई के विरोध में बड़ी संख्या में नगर निगम कर्मचारी सेंट्रल कोतवाली थाना पहुंचे थे. उन्होंने कार्रवाई का विरोध किया है.

आपके शहर से (इंदौर)

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश

महापौर ने दिए कार्रवाई के निर्देश
पूरे मामले में महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. ऐसा नहीं होना चाहिए था, लेकिन दोनों पक्षों को जानना बेहद आवश्यक है. वीडियो से पूर्व की भी जानकारी जुटाना जरूरी है. नगर निगम कर्मी स्वच्छता की बात कह रहे थे और कोई उसे अनसुना करें और तो यह भी दुर्भाग्यपूर्ण है. दोनों पक्ष जानकार ही कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

Tags: Indore news, Madhya pradesh news, Mp viral video

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया