भूलकर भी नहीं करें ये 5 गलती, मां लक्ष्मी होती हैं बेहद नाराज, धन का हो जाएगा अभाव, घर में आएगी कंगाली

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

छोटी-छोटी बातों में गाली देने से मां लक्ष्मी नाराज होती हैं
गंदे कपड़े पहनने से मां लक्ष्मी नाराज होती हैं

Astro Tips: हिंदू धर्म में देवी देवताओं की पूजा और व्रत का विशेष महत्व है. शास्त्रों में जीवन में आने काले कष्टों को दूर करने समेत जीवन मे खुशियां लाने के कई उपाय बताए गए हैं. प्रत्येक व्यक्ति अपने घर परिवार में खुशहाली चाहता है. लेकिन कई बार ऐसा होता है कि लाख कोशिश करने के बाद भी घर में खुशहाली नहीं आ पाती. लोगों का बनता हुआ काम रुकने लगता है. कितनी भी मेहनत कर लें सफलता नहीं मिलती है. शास्त्रों के अनुसार धन की देवी मां लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने पर घर आर्थिक समस्याएं दूर होती हैं. रोजाना के जीवन में लोग कई ऐसी गलतियां हैं जिनके कारण घर में धन का अभाव होता है. आइए आज हम भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार हितेंद्र कुमार शर्मा से इस बारे में अधिक जानकारी लेते हैं.

1.अपशब्द बोलना: कई लोगों को छोटी-छोटी बातों पर भी गुस्सा आ जाता है. ऐसे लोग गुस्से में कई बार अपशब्दों का प्रयोग भी कर देते हैं. हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार अपशब्दों का प्रयोग करने से मां लक्ष्मी बेहद नाराज होती हैं. इससे घर में आर्थिक अभाव हो सकता है.

2.गंदे कपड़े पहनना: मां लक्ष्मी को साफ-सफाई बहुत पसंद हैं. गंदे जगहों पर मां लक्ष्मी का वास नहीं होता. वास्तु शास्त्र के मुताबिक जो व्यक्ति गंदे कपड़े पहनता है, उस पर माता लक्ष्मी की कृपा नहीं होती. ऐसे लोगों से नाराज हो कर मां लक्ष्मी चली जाती हैं. इसलिए आप हमेशा साफ-सुथरे कपड़े ही पहनें.

इसे भी पढ़ें- इस दिशा में लगाएं मनी प्लांट, घर में होगी धन की बरसात, गलती करने पर हो सकते हैं कंगाल

3.दीपक जलाना: हिंदू धर्म में दीपक जलाना बेहद शुभ कार्य माना जाता है. हर व्यक्ति को अपने घर या मंदिर में सुबह शाम दीपक जरूर जलाना चाहिए. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, जो लोग घर में दीपक जलाते हैं माता लक्ष्मी उन पर जल्दी खुश होती हैं और ऐसे लोगों पर हमेशा अपनी कृपा बनाए रखती हैं.

4.ज्यादा सोना: अधिक सोना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है. इससे सेहत खराब हो सकती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार जो व्यक्ति प्रतिदिन सुबह देर से उठता है और रात में बहुत लेट सोता है तो उससे मां लक्ष्मी कभी प्रसन्न नहीं होती. इसलिए हमेशा सुबह उठें. अगर संभव हो तो ब्रह्ममुहूर्त में उठें इससे मां लक्ष्मी बहुत खुश होती हैं.

इसे भी पढ़ें- लाल मिर्च के 4 चमत्कारिक उपाय अपनाएं, सफलता के खुल जाएंगे द्वार, कई समस्याओं से मिलेगा छुटकारा

5.गंदगी में रहना: कुछ लोग ऐसे होते हैं जो अपने घरों में साफ-सफाई का कभी ध्यान नहीं रखते. वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर को साफ-सुथरा रखने से मां लक्ष्मी बहुत खुश होती हैं. ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रसार होता है. जिस घर में साफ सफाई होती है मां लक्ष्मी भी उस घर में ही निवास करती है.

Tags: Astrology, Dharma Aastha, Lifestyle

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें