
दुर्गेश सिंह राजपूत/नर्मदापुरम. ट्रेन में बैठने की जल्दी है और टिकट विंडो पर भीड़ में लगकर जनरल टिकट नहीं खरीदना चाहते हैं, तो क्या आपको पता है कि घर बैठे ही आपअनारक्षित रेल टिकट खरीद सकते हैं. जी हां, रेल यात्रियों को भारतीय रेल द्वारा यूटीएस मोबाइल ऐप की सुविधा दी गई है, जिसके बारे में कम ही लोगों को पता है.
भोपाल मंडल के डीआरएम पीआरओ सूबेदार सिंह ने बताया है कि अनारक्षित टिकट पर यात्रा करने वाले यात्री अपने मोबाइल पर एक ऐप को डाउनलोड करके वांछित गाड़ी में यात्रा के लिए अनारक्षित यानी जनरल टिकट बुक कर सकते हैं. यह ऐप है यूटीएस मोबाइल ऐप, जिसके द्वारा किसी भी स्टेशन के लिए अनारक्षित टिकट प्राप्त किया जा सकता है.
मोबाइल ऐप का विवरण
1- गूगल प्ले स्टोर, विन्डों स्टोर एवं एप्पल स्टोर पर “UTS” नाम से ऐप उपलब्ध है
2- उपरोक्त किसी भी स्टोर से ऐप डाउनलोड करें.
3- ऐप पर रजिस्ट्रेशन हेतु साइन इन करें.
मोबाइल ऐप का उपयोग केसे करें
1- टिकट बुक करने हेतु लाॅगिन करें
2- लाॅगिन आई.डी. मोबाइल नम्बर में रजिस्टर करें.
3- मेसेज के द्वारा प्राप्त चार अंकों के पासवर्ड का उपयोग करें.
4- टिकट बुक करने हेतु आर-वॉलेट का उपयोग करें.
5- आर-वॉलेट को डेबिट कार्ड, नेट बैंकिग, यूपीआई अथवा यू.टी.एस. काउन्टर द्वारा न्यूनतम रुपये 100/- तथा अधिकतम रुपये 9500/- तक रुपये 100/- के गुणांक में रिचार्ज करें.
मोबाइल ऐप के लाभ
1- आपका मोबाइल ही आपका टिकट है
2- मोबाइल आफ लाइन मोड में होने पर भी टिकट दर्शाया जा सकता है
3- त्वरित टिकट बुक करें
4- लंबी कतार से बचें एवं समय की बचत करें.
5- प्रारम्भिक स्टेशन से 30 मीटर और अधिकतम 20 कि.मी. के दायरे में टिकट बुक किए जा सकते हैं.
6- पेपर की बचत, गो पेपरलेस, गो कैशलेस ऐप द्वारा तनाव रहित टिकट बुक करे.
मोबाइल ऐप पर उपलब्ध सुविधाएं
1- अनारक्षित टिकट की बुकिंग
2- सीजन टिकट जारी एवं नवीनीकरण करें
3- पेपर टिकट एवं पेपरलेस टिकट दोनों प्रकार के टिकट प्राप्त किए जा सकते हैं
4- आर-वालेट की शेष रकम चेक करें
5- आर-वालेट सरेन्डर कर किसी भी स्टेशन पर रकम प्राप्त करें
6- आवश्यकतानुसार प्रोफाइल उपयोग करें
7- बुक किए टिकट का विवरण चेक करें
मोबाइल ऐप से सम्बंधित तुलनात्मक आंकड़े
1- पश्चिम मध्य रेलवे पर मोबाइल ऐप की शुरुआत 02.11.2018 को हुई थी
2- विगत दो माह के आंकड़ों के अनुसार, भोपाल मंडल पर अनारक्षित टिकट में मोबाइल ऐप की भागीदारी 1 प्रतिशत हैं
3- भोपाल मंडल पर केवल 3 प्रतिशत यात्री ही मोबाइल ऐप का इसका उपयोग करते हैं
4- आरक्षित टिकटों में आई.आर.सी.टी.सी. या नेट बुकिंग के उपयोगकर्ता 80.6 प्रतिशत हैं अतः अनारक्षित टिकट बुकिंग में भी मोबाइल ऐप का लाभ उठाया जा सकता है.
.
Tags: Hoshangabad News, Indian railway, Irctc, Latest hindi news, Mp news
FIRST PUBLISHED : June 12, 2023, 18:06 IST






