5 चमत्कारी गुणों से संपन्न है इस फल का जूस, गर्मी में शरीर को देते हैं गजब की ठंडक, इम्यूनिटी भी होती है बूस्ट

Pineapple Juice Benefits: गर्मियों में कई ऐसे फल होते हैं जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं. लोग अपनी सेहत का ख्याल रखते हुए फल ही नहीं, बल्कि उसके जूस का भी सेवन करते हैं. इन्हीं में एक ऐसा भी फल है जो कई तरह के गुणों से संपन्न माना जाता है. इसको सेहत का खजाना भी कहा जाता है. इसके नियमित सेवन से शरीर को कई पोषक तत्व मिलते हैं. साथ ही शरीर को ठंडक भी मिलती है. बता दें कि, इस चमत्कारी फल का नाम है ‘अनानास’. हेल्थलाइन की खबर के मुताबिक, अनानास का फल गर्मी और बारिश के मौसम में ही मिलता है. यह विटामिन सी का अच्छा स्रोत है, जो इम्यूनिटी को बूस्ट करता है. इसके अलावा यह बीटा-कैरोटिन, फॉस्फोरस, पोटैशियम, फॉलिक एसिड, कैल्शियम, मैग्नीशियम से भी भरपूर होता है. आइए जानते हैं इस चमत्कारी फल का जूस पीने के फायदे.

01

पेट की परेशानी कम करे: अनानास पेट से संबंधित परेशानियों को कम करके पेट को ठंडक देने का काम करता है. यदि आप डायरिया या पेट दर्द की समस्या से जूझ रहे हैं तो अनानास का जूस बेहतर ऑप्शन हो सकता है. इसके नियमित सेवन से पाचन तंत्र मजबूत रहता है. इसका नियमित एक गिलास जूस पीने से ब्लोटिंग और कब्ज जैसी परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है.  (Image- Canva)

02

हड्डियां होंगी स्ट्रॉन्ग: अनानास का सेवन करने हड्डियों की परेशानी दूर हो सकती है. यदि आप दांतों और हड्डियों को मजबूत बनाना चाहते हैं तो पाइनएप्पल के जूस का सेवन कर सकते हैं. बता दें कि, इस जूस में कैल्शियम, मैगनीज अधिक होता है, जो दांतों और हड्डियों को मजबूती देता है. (Image- Canva)

03

हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद: अनानास एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन सी का अच्छा स्रोत माना जाता है, जो कार्डियोवैस्कुलर डिजीज से आपको बचाते हैं. ऐसे में ब्लड प्रेशर की परेशानी से जूझ रहे लोगों को अनानास का जूस पीना चाहिए. ऐसा करने से हार्ट डिजीज का खतरा कम होगा. (Image- Canva)

04

त्वचा के लिए लाभकारी: स्किन से संबंधित परेशानियों से जूझ रहे लोगों के लिए अनानास का जूस बेहतरीन ऑप्शन है. इसके नियमित सेवन से कील-मुंहासे और चेहरे के दाग-धब्बों से राहत मिलेगी. बता दें कि अनानास के जूस में मौजूद पोषक तत्व स्किन से डेड सेल्स को कम करते हैं, जिससे त्वचा पर निखार आता है. (Image- Canva)

05

आंखों के लिए बेस्ट: अनानास का जूस विटामिन ए और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है. इसके चलते ये आंखों की समस्याओं को दूर करने में असरदार माना जाता है. इस जूस को बच्चों को अनिवार्य रूप से पिलाना चाहिए. ऐसा करने से कम उम्र में ही कमजोरी होती आंखों की रोशनी की परेशानी से राहत मिलेगी. (Image- Canva)

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया