उत्तर कोरिया में भूखमरी से तंग आकर लोग दे रहे जान! किम जोंग उन ने जारी किया तानाशाही फरमान

प्योंगयांग. नॉर्थ कोरिया में बढ़ते आत्महत्या के केस सरकार के लिए चिंता का विषय बना हुआ है. अभी हाल ही में उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने स्थानीय अधिकारियों को आत्महत्या पर प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया है. रेडियो फ्री एशिया से बात करते हुए एक अधिकारी ने जानकारी दी. उन्होंने बताया कि हालांकि, मौत के सटीक आंकड़े सामने नहीं आए हैं, क्योंकि सरकार ने डेटा को गोपनीय रखा है, लेकिन ख़ुफ़िया विभाग के अनुमान के अनुसार, उत्तर कोरिया में आत्महत्याएं पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 40% बढ़ गई हैं.

किम जोंग उन ने अपने आदेश में आत्महत्या को ‘समाजवाद के खिलाफ देशद्रोह’ करार दिया है. इमरजेंसी बैठक के दौरान आदेश दिया गया कि अपने क्षेत्र में आत्महत्या को रोकने में विफल रहे स्थानीय अधिकारी संयुक्त रूप से जवाबदेह होंगे. इस इमरजेंसी बैठक में उत्तरी हामग्योंग की चर्चा हुई, जहां एक पूरे परिवार ने आत्महत्या कर ली थी. इसके अलावा बैठक में आत्महत्याओं की संख्या पर डेटा प्रदान किया गया था. वहीं, रेडियो फ्री एशिया से बात करते हुए एक अधिकारी ने बताया कि बैठक में भाग लेने वाले लोग ‘देश और सामाजिक व्यवस्था की आलोचना करने वाले सुसाइड नोट के खुलासे से हैरान थे.’

ये भी पढ़ें- इटली के पूर्व PM सिल्वियो बर्लुस्कोनी का 86 साल की उम्र में निधन, ‘प्‍लेब्‍वॉय’ लीडर के रूप में थे मशहूर

रयांगगैंग के एक अन्य अधिकारी ने रेडियो फ्री एशिया को बताया कि समुदाय पर भुखमरी से ज्यादा आत्महत्या का प्रभाव पड़ रहा है. अधिकारी ने आगे बताया कि आत्महत्या को रोकने वाले कई रोकथाम नीति के बावजूद, अधिकारी एक उचित समाधान लाने में सक्षम नहीं हो पा रहे हैं. अधिकांश आत्महत्याएं अत्यधिक गरीबी और भुखमरी के कारण हुई थीं. वहीं, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के 2019 के आंकड़ों के अनुसार, उत्तर कोरिया में प्रति 100,000 लोगों पर 8.2 आत्महत्याएं थीं.

Tags: Kim Jong Un, North Korea, Suicide Case

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया