मरियम नवाज का इमरान खान की पार्टी पर तंज, कहा- अब एक रिक्‍शे में समा जाएगी पीटीआई

लाहौर. सत्तारूढ़ पाकिस्तान मुस्लिम लीग- नवाज (पीएमएल-एन) की वरिष्ठ नेता मरियम नवाज  (Maryam Nawaz)  ने तंज कसते हुए कहा है कि नौ मई को हुई हिंसा के बाद पाकिस्तान की मुख्य विपक्षी पार्टी से बड़े पैमाने पर दलबदल के बाद अपदस्थ प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) की पूरी पार्टी अब एक रिक्शे में समा सकती है. पीएमएल-एन की वरिष्ठ उपाध्यक्ष मरियम ने पंजाब प्रांत के शुजाबाद में रविवार को एक युवा सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, “आज वह (खान) पार्टी के अध्यक्ष, महासचिव, मुख्य आयोजक और प्रवक्ता खुद हैं और अपनी पार्टी के एकमात्र उम्मीदवार भी.”

उन्होंने पाकिस्तान में एक प्रकार के आयातित रिक्शा का जिक्र करते हुए कहा कि नौ मई की हिंसा के मद्देनजर दलबदल के बाद अब पूरी विपक्षी पार्टी “किंगकी रिक्शा” में फिट हो सकती है. पिछले महीने अर्धसैनिक बल के रेंजरों द्वारा खान की गिरफ्तारी के बाद पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के कार्यकर्ताओं द्वारा हिंसक विरोध प्रदर्शन के दौरान रावलपिंडी में सैन्य मुख्यालय सहित 20 से अधिक सैन्य प्रतिष्ठानों और सरकारी भवनों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था या आग लगा दी गई थी.

उनके 26 साल के लंबे संघर्ष को खत्म होने में केवल 26 मिनट लगे
खान को बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया था. मरियम ने कहा कि खान ने अपने 26 साल के तथाकथित राजनीतिक संघर्ष की बात की है. उन्होंने कहा, “मैं आपको बता दूं… उनके 26 साल के लंबे संघर्ष को खत्म होने में केवल 26 मिनट लगे. अब वह जमान पार्क में अकेले बैठेंगे और उन्हें छोड़ने वाले सभी नेता जहां से आए थे, वहीं चले गए.” तीन बार के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरियम ने कहा, “इमरान खान ने (पिछले साल अप्रैल में) संसदीय अविश्वास प्रस्ताव के जरिये सत्ता से हटाए जाने के बाद पाकिस्तानी सेना को अपनी इच्छा के अनुरूप घुटने टिकवाने की पूरी कोशिश की, लेकिन उनकी कोशिश विफल रही और अब उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है.”

बातचीत और बैठकों के लिए गिड़गिड़ा रहे इमरान खान
उन्होंने कहा कि खान ने नौ मई को पाकिस्तानी सेना के संस्थानों पर हमला कर उसके खिलाफ बगावत की थी. पीएमएल-एन नेता ने कहा, “अव्यवस्था और अराजकता का अध्याय समाप्त हो गया है और अब प्रगति की यात्रा शुरू होगी.” उन्होंने कहा कि खान नौ मई को रक्षा और नागरिक प्रतिष्ठानों पर हुए हमलों के मुख्य साजिशकर्ता हैं, लेकिन अब वह बातचीत और बैठकों के लिए गिड़गिड़ा रहे हैं.

100 से अधिक नेताओं ने छोड़ी पीटीआई
 पीटीआई के खिलाफ सैन्य समर्थित कार्रवाई के बाद, 100 से अधिक पार्टी नेताओं और पूर्व सांसदों ने अब तक खान के पूर्व सहयोगी जहांगीर खान तरीन के नेतृत्व वाली इस्तेखाम पाकिस्तान पार्टी (आईपीपी) का दामन थाम लिया है. शिरीन मजारी, फवाद चौधरी, आमिर महमूद कियानी, अली जैदी और अन्य सहित पीटीआई के कई नेताओं ने पार्टी छोड़ दी है, जबकि असद उमर और परवेज खट्टक जैसे वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी के विभिन्न पदों से इस्तीफा दे दिया है.

लड़ाई जारी रखेंगे, चाहे सभी नेता इस्‍तीफा क्‍यों न दे दें- इमरान खान
खान ने घोषणा की कि वह अपनी लड़ाई जारी रखेंगे, भले ही उनकी पार्टी के सभी नेता इस्तीफा क्यों न दे दें. मरियम ने कहा कि खान ने मई में देश में आग लगा दी थी और उनके समर्थकों ने ‘सेना के शहीदों’ के स्मारकों को अपवित्र कर दिया था और इसके लिए उन्हें माफ नहीं किया जा सकता. पिछले हफ्ते, विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो-जरदारी ने कहा कि खान राजनीति में सेना के हस्तक्षेप के खिलाफ नहीं हैं, बल्कि इस शक्तिशाली प्रतिष्ठान से परेशान हैं, क्योंकि यह अब उनका समर्थन नहीं कर रहा है

Tags: Imran khan, Maryam Nawaz

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया