टीटी बनकर ट्रेन में कर रहे थे वसूली…फिर असली TTE ने धर दबोचा, आरोपी निकले स्टूडेंट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पीयूष शर्मा/मुरादाबाद: मुरादाबाद रेल मंडल के टीटी ने चेकिंग के दौरान अवध असम एक्सप्रेस के एसी कोच में बिना टिकट यात्रा कर रहे दो फर्जी टीटी को यात्रियों की मदद से पकड़कर मुरादाबाद जीआरपी पुलिस के हवाले किया है. मुरादाबाद जीआरपी अब पकड़े गए दोनों फर्जी टीटी से पूछताछ कर उनके गैंग में शामिल अन्य लोगों के बारे में भी छानबीन कर रही है.

सीओ जीआरपी देवीदयाल और सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि गुवाहाटी से चलकर दिल्ली जाने वाली अवध असम एक्सप्रेस में मुरादाबाद रेल मंडल के टीटी राकेश कुमार अपने साथी आशीष सिंह के साथ टिकट चेकिंग कर रहे थे. तभी उन्होंने देखा कि दो व्यक्ति उन्हें देखकर छिपने का प्रयास कर रहे हैं. तब राकेश कुमार ने संदिग्ध परिस्थितियों में नजर आ रहे दोनों युवकों के पास जाकर पूछताछ की तो दोनों ने बताया कि वे मुगलसराय में तैनात हैं.

आई कार्ड भी फर्जी
दोनों फर्जी टीटी ने अपने रेलवे मुख्यालय से जारी पहचान पत्र भी दिखाया. पहचान पत्र देखने के बाद टीटी राकेश कुमार को कुछ शक हुआ और उन्होंने उसको बारीकी से देखा तो पता चला कि वह नकली आई कार्ड है. इसके बाद राकेश कुमार ने यात्रियों की मदद से दोनों नकली टीटी को कोच में बैठा लिया और मुरादाबाद आने पर जीआरपी के हवाले कर दिया. पुलिस पूछताछ में दोनों व्यक्तियों ने कबूल लिया कि वे असली नहीं बल्कि फर्जी टीटी हैं.

एक लॉक का तो दूसरा आईआईटी स्टूडेंट
पुलिस ने जब उनकी तलाशी ली तो दोनों के पास से बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों से जुर्माना वसूलने वाली रेलवे की फर्जी रसीद बुक बरामद हुई. बड़ौदा हाउस रेलवे मुख्यालय से जारी दो फर्जी आई कार्ड भी मिले. पुलिस पूछताछ में पकड़े गए दोनों फर्जी टीटी ने बताया कि एक का नाम सचिन श्रीवास्तव है और दूसरे का नाम रितिक सोनी है. सचिन लॉ का स्टूडेंट है तो रितिक आईआईटी का स्टूडेंट है.

.

FIRST PUBLISHED : June 12, 2023, 20:39 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें