UP Board Result: 10th, 12th की मार्कशीट में त्रुटियां, बोर्ड की ओर से ऐसे हो रही हैं ठीक

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें



UP Board Result:  हाई स्कूल व इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों के अंकपत्र (mark sheets ) में त्रुटियों का मामला सामने आया है. यूपी बोर्ड ने 12 से 30 जून के बीच कैंप लगाकर शिकायतों के निस्तारण का निर्देश दिया है. यूपी बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालयों, डीआईओएस और बीएसए को इस बाबत निर्देश दिए गए हैं. इस मामले में प्रदेश के 22 जिलों में कैंप लगाकर शिकायतें सुनी गईं, जिसमें 954 का निस्तारण किया गया.

निस्तारण किए मामलों में हाई स्कूल के 543 और इंटरमीडिएट के 411 मामलों का निस्तारण हुआ है. इसमें परीक्षार्थियों के नाम, माता पिता के नाम, जन्म तिथि की त्रुटियों व अनुपस्थितियों का निस्तारण किया गया.

यूपी बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ, बरेली, वाराणसी, प्रयागराज और गोरखपुर में लगाए गए कैंप में 22 जिलों की शिकायतों का निस्तारण किया गया. ये जानाकारी यूपी बोर्ड के सचिव दिब्य कांत शुक्ल की ओर से दी गई है.

ये भी पढ़ें-
18 रुपये सलैरी पर धोए जूठे बर्तन, आज हैं 300 करोड़ की कंपनी के मालिक, पढ़ें संघर्ष भरी कहानी
आने वाला है NEET UG Result 2023, यहां जानिए कौन से हैं यूपी के बेस्ट मेडिकल कॉलेज

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें