भारत के अगली सीरीज का कार्यक्रम जारी, टीम इंडिया खेलेगी 10 मैच, सबसे खूंखार टीम से उसके घर पर मुकाबला

भारतीय क्रिकेट टीम आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की हार के भुलाकर अगले मिशन की तैयारी में जल्दी ही जुटेगी. भारत का मुकाबला विदेशी धरती पर बेहद खतरनाक मानी जाने वाली विस्फोटक टीम से होने वाला है. भारतीय टीम के दौरे का पूरा कार्यक्रम सामने आ चुका है. इस दौरे पर भारत को 2 टेस्ट, 3 वनडे और 5 टी20 मुकाबले खेले जाएंगे.

01

भारतीय टीम आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में हार के बाद फिलहाल कोई मैच नहीं खेलने वाली है. लगभग महीने भर आराम करने के बाद टीम को अपने अगले मिशन पर निकलना है. भारतीय टीम की मेजबानी करने वाली वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने पूरा कार्यक्रम जारी किया है.-AP

02

भारतीय टीम को अगले महीने 12 तारीख से नए मिशन की शुरुआत करनी है. वेस्टइंडीज के साथ उसी के घर पर टीम पहले टेस्ट मैच खेलेगी. इसके बाद वनडे में खेलने उतरेगी और फिर आखिर में टी20 सीरीज के साथ दौरा के अंत करेगी. -AP

03

वेस्टइंडीज दौरे की शुरुआत 12 जुलाई को दो मैचों की टेस्ट सीरीज से होगी. पहला मुकाबला विंडसोर पार्क में 12 से 16 जुलाई के बीच खेला जाएगा. 20 से 24 जुलाई के बीच क्वींस पार्क ओवल में दूसरा टेस्ट मैच खेला जाना है. -AP

04

भारतीय टीम को इसके बाद 3 वनडे मैचों की सीरीज का आगाज 27 जुलाई से करना है. 29 जुलाई को दूसरा वनडे मैच खेला जाएगा. पहले दोनों ही वनडे मुकाबले केनिंग्सटन ओवल में खेले जाएंगे. तीसरा और आखिरी वनडे मैच 01 अगस्त को खेला जाएगा.-AP

05

3 अगस्त से 5 मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत होगी. 6 अगस्त को दूसरा वनडे खेला जाएगा. 8 और 12 अगस्त को तीसरा और चौथा टी20 मुकाबला खेला जाएगा. 12 अगस्त को आखिरी टी20 के साथ ही दौरा का अंत होगा.-AP

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया