
मुंबई. मुंबई (Mumbai) के जुहू चौपाटी इलाके में समुद्र में नहाने गए 5 लड़कों के डूबने से वहां अफरा- तफरी मच गई. जुहू कोलीवाड़ा इलाके के पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसे में 1 किशोर बालक को सुरक्षित बचा लिया गया है जबकि 4 अन्य की खोज की जा रही है. मौके पर फायर ब्रिगेड और पुलिस मौजूद है. गोताखोरों की मदद से लापता लोगों की तलाश की जा रही है. इस बात की जानकारी बृहन्मुंबई नगर निगम ने दी है.
घटना शाम करीब 5.30 की बताई जा रही है. यहां ऊंची लहरों के बीच मस्ती करते हुए लोग समुद्र के गहरे पानी में पहुंच गए थे. यहां मौजूद लाइफ गार्ड और लोगों ने उनमें से 1 लड़के को बचा लिया है. मौके पर नौसेना, कोस्ट गार्ड और पुलिस के अधिकारी मौजूद हैं, लेकिन हाई टाइड के कारण बचाव कार्य में दिक्कत आ रही है. सर्च ऑपरेशन अभी तक जारी है.
.
FIRST PUBLISHED : June 12, 2023, 19:59 IST






