भारतीय महिलाओं ने जीता एशिया कप, जोकोविच ने तोड़ा नडाल का रिकॉर्ड


इस सप्ताह जहां भारत के हाथ से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब फिसल गया तो वहीं भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम ने एशिया कप हॉकी में स्वर्णिम प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी पर क़ब्ज़ा किया. सर्बिया के स्टार टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने फ्रेंच ओपन का खिताब तीसरी बार जीतकर इतिहास रचा. यह उनका 23वां ग्रैंडस्लैम खिताब है.


विश्व खेल पटल पर बीता सप्ताह काफी महत्वपूर्ण रहा. इस सप्ताह जहां भारत के हाथ से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब फिसल गया तो वहीं भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम ने एशिया कप हॉकी में स्वर्णिम प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी पर क़ब्ज़ा किया. इसके साथ ही सर्बिया के स्टार टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने फ्रेंच ओपन का खिताब तीसरी बार जीतकर इतिहास रचा.

रविवार को खेले गए फ्रेंच ओपन 2023 के मेन्स सिंगल्स के खिताबी मुकाबले में तीसरी वरीयता प्राप्त सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने चौथी वरीयता प्राप्त नॉर्वे के कैस्पर रूड को सीधे सेटों में 7-6 (7-1), 6-3 और 7-5 से शिकस्त देकर न सिर्फ तीसरी बार फ्रेंच ओपन का खिताब अपने नाम किया बल्कि वे सबसे अधिक 23 बार ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले खिलाड़ी भी बन गए. जोकोविच चार ग्रैंड स्लैम कम से कम तीन-तीन बार जीतने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं. 36 वर्षीय जोकोविच ने स्पेन के टेनिस स्टार राफेल नडाल को पीछे छोड़ दिया. नडाल के नाम 22 ग्रैंड स्लैम खिताब हैं. संन्यास ले चुके स्विट्जरलैंड के दिग्गज खिलाड़ी रोजर फेडरर ने 20 ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं.

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया