डॉक्‍टरों ने मृत बताकर जिस मह‍िला को घर भेजा, वह ताबूत से जिंदा निकली, देखें-Video


जाको राखे साइयां, मार सके न कोय, यह कहावत तो आपने सुनी होगी. कई बार लोग ऐसी स्थित‍ि में भी बचकर निकल आते हैं कि हम सोचते रह जाते हैं कि आखिर यह हुआ कैसे. ऐसा ही एक मामला इक्‍वाडोर के बाबाहोयो शहर में सामने आया. ब्रेन स्‍ट्रोक के बाद एक बुजुर्ग मह‍िला को अस्‍पताल ले जाया गया लेकिन जांच के बाद डॉक्‍टरों ने मृत घोषित कर दिया. यहां तक क‍ि डेथ सर्टिफ‍िकेट भी जारी कर दिया गया, लेकिन जब वह घर पहुंची तो ताबूत में सांसें चल रही थीं.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 76 साल की इस मह‍िला का नाम बेला मोंटाया (Bella Montoya) है, जिन्‍हें बीते शुक्रवार को मार्टिन इकाजा के एक सरकारी अस्‍पताल में ले जाया गया. उनका शरीर बिल्‍कुल भी अचेत था. कुछ बोल नहीं पा रही थीं. अंग काम नहीं कर रहे थे. डॉक्‍टरों ने काफी कोश‍िश की, लेकिन जब लगा कि अब इन्‍हें बचा पाना संभव नहीं तो उन्‍होंने डेड करार दे दिया.पर‍िजन ताबूत में लेकर घर आए. अंत‍िम संस्‍कार की तैयार‍ियां की जा रही थीं. लेकिन जैसे ही ताबूत खोला गया, वहां मौजूद लोग हैरान रह गए. ताबूत के अंदर मह‍िला की सांसें चल रही थीं. इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें मह‍िला को ताबूत के अंदर दिखाया गया है. बगल में मौजूद दो लोग उन्‍हें निकालने की कोश‍िश कर रहे हैं. बाद में फ‍िर उन्‍हें उसी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया, जहां के डॉक्‍टरों ने मृत घोषित कर दिया था. फ‍िलहाल वह ऑक्‍सीजन सपोर्ट पर हैं.

Tags: Bizarre news, OMG News, Trending news, Viral news, Weird news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया