कपल ने एक घर की कीमत में खरीदा पूरा गांव! बैठे-बैठे होती है कमाई, चैन से कट रही है ज़िंदगी…

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


Village Sold in 3 Crores: हर इंसान अपने लिए एक खूबसूरत आशियाना चाहता है, जिसमें ज्यादा तो नहीं लेकिन बेसिक सुविधाएं तो मिलें हीं. हालांकि अगर उतनी की कीमत में थोड़ा लग्ज़री और खुला-खुला घर मिल जाए, तो हर कोई इस डील को लॉक करना चाहेगा. एक ब्रिटिश कपल ने भी ऐसा ही किया और अपने एक घर की कीमत में फ्रांस जाकर पूरा गांव खरीद लिया.

आप भी सोच रहे होंगे कि भला ये क्या बात हुई. फ्लैट की कीमत में पूरा गांव कैसे मिल सकता है? मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक पश्चिमी इंग्लैंड के रहने वाले इस कपल को ये डील मिली और उन्होंने इसे हाथ से जाने नहीं दिया. मैनचेस्टर में मौजूद अपने 3 बेडरूम वाले घर को उन्होंने बेच दिया और फ्रांस में पूरा गांव खरीद लिया.

3 करोड़ में खरीद लिया पूरा गांव
रेडियो इंडस्ट्री में काम करने वाले कपल लिज़ और डेविड मर्फी ने अपना घर 4 करोड़ 14 लाख रुपये से ज्यादा में बेचा था, जिसमें सिर्फ 3 बेडरूम थे. उन्होंने इसमें से 3 करोड़ से थोड़ी ज्यादा रकम लगाकर एक छोटा सा गांव खरीद लिया, जिसमें ढहती हुई इमारतें और करीब 400 साल पुराने घर मौजूद थे. अब उन्होंने यहां पर अपने परिवार के सदस्यों को भी बसा लिया और अपने दो बच्चों के साथ शिफ्ट हो गए हैं. हालांकि उन्हें इसके रेनोवेशन पर काफी मेहनत और पैसा खर्च करना पड़ा लेकिन ये उसे गलत नहीं मानते.

सुकून और बिज़नेस साथ-साथ
कपल का प्लान ये है कि वो यहां मौजूद कुछ घरों में तो खुद रहेंगे लेकिन कुछ घरों को रेनोवेट करके हॉलीडे होम्स के तौर पर रेंट करेंगे. इससे उन्हें आराम से लाखों रुपये का टर्नओवर मिल जाएगा. दरअसल कपल अपनी नौकरी और बच्चों को टाइम न दे पाने को लेकर खुश नहीं था. ऐसे में उन्हें यहां आने का फैसला सही लग रहा है और वे कभी वापस नहीं जाना चाहते. घरों के अलावा उनके पास अच्छी-खासी ज़मीन और स्विमिंग पूल भी है. उन्हें ये सस्ता और सुकूनभरा लग रहा है.

Tags: Ajab Gajab, Viral news, Weird news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें