OMG : मंत्री का बेटा बन आरोपी को पुलिस के हाथ से छुड़ा ले गए बदमाश, बाद में खुली पोल

ग्वालियर. मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के बेटे रिपुदमन सिंह तोमर के नाम से बिजली अफसरों को धमकाने का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि अब सिरोल इलाके में एक शख्स ने खुद को ऊर्जा मंत्री का बेटा बताकर पुलिस के कब्जे से आरोपियों को छुड़ा लिया. मंत्री के बेटे रिपुदमन सिंह ने एसपी को आवेदन देकर उनके नाम का इस्तेमाल कर अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. ऊर्जा मंत्री पर प्रधुम्न सिंह तोमर ने इसे अपने खिलाफ साजिश बताया और पुलिस से जल्दी साजिश कर्ताओं को बेनकाब करने की गुजारिश की है.

ग्वालियर के पड़ाव थाना के पास स्थित एक रेस्टोरेंट में तोडफ़ोड़ की वारदात हुई थी. आरोपियों में दो युवक सिरोल इलाके के शामिल थे. उन्होंने रेस्टोरेंट में किसी बात को लेकर रंगदारी दिखाते हुए तोड़फोड़ की और वहां मौजूद बाउंसर से भी मारपीट की थी. होटल के बाहर लगे CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की थी. आरोपियों में सौरभ गुर्जर, गौरव के अलावा दो अज्ञात लोग शामिल थे.

बदमाशों को छुड़ा ले गए ‘मंत्री पुत्र’
पुलिस बदमाशों को पकड़ने के लिए सिरोल थाना पुलिस के साथ बदमाशों के ठिकाने पर दबिश देने पहुंची और आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया. तभी सफेद रंग की कार में सवार होकर आए युवक ने खुद को ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर का बेटा रिपुदमन सिंह बताते हुए पुलिस पर रौब झाड़ा और आरोपी को मौके से छुड़ा ले गया.

आपके शहर से (ग्वालियर)

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश

ऊर्जामंत्री ने कहा-ये साज़िश
ऊर्जामंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर ने अपने बेटे का नाम का गलत इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ SP से सख्ती कार्रवाई करने की मांग की है. पिछले दिनों क्राइम ब्रांच ने एक युवक को गिरफ्तार किया था जिसने खुद को मंत्री का बेटा बताते हुए बिजली विभाग के अधिकारियों को रौब झाड़ते हुए ग्वालियर में ग्रामीण इलाके में ट्रांसफार्मर लगवा लिया था. सिर्फ 10 दिन के भीतर यह दूसरी घटना है. ऊर्जामंत्री ने कहा उनके बेटे के खिलाफ साजिश हो रही है लेकिन जल्द ही साज़िश करने वाले बेनक़ाब होंगे.

Tags: Gwalior news, Gwalior Police

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया