हाइलाइट्स
टाॅप-10 कारों की लिस्ट में मारुति का वर्चस्व जारी है.
टाॅप-5 में मारुति की तीन कारें.
टाटा और हुंडई की एक-एक कार.
Best Selling Car : पिछले महीने कुछ टॉप सेलिंग कारों की बिक्री में उतार-चढ़ाव देखा गया. बीते कुछ महीनों से ग्राहक जिस वैगनआर (Wagon R) को जमकर खरीद रहे थे, अब वह खिसककर नंबर-3 पर आ गई है. वहीं मारुति स्विफ्ट, क्रेटा और नेक्सॉन जैसी कारें भी पीछे रहीं. इतना ही नहीं, मारुति की टॉप सेलिंग कॉम्पैक्ट एसयूवी ब्रेजा भी टॉप-5 में अपनी जगह नहीं बना पाई.
दरअसल, मारुति की प्रीमियम हैचबैक बलेनो (Baleno) मई 2023 की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही. एक रिपोर्ट के मुताबिक, बीते महीने बलेनो की 18,700 यूनिट्स बिकीं. वहीं अप्रैल में बलेनो 16,180 यूनिट्स की सेल्स के साथ नंबर-3 पर थी. आइए जानते हैं टॉप-10 कारों की सूची में किन कारों ने अपनी जगह बनाई.
मई 2023 की टॉप-10 कारें
मई 2023 में मारुति बलेनो 18,700 यूनिट्स की बिक्री के साथ नंबर-1 कार रही. वहीं, मारुति स्विफ्ट 17,300 यूनिट्स की सेल्स के साथ दूसरे नंबर पर रही. मारुति वैगनआर को बीते महीने 16,300 यूनिट की सेल हासिल हुई और यह लिस्ट में तीसरे नंबर की कार रही. वहीं, हुंडई क्रेटा 14,449 यूनिट की बिक्री के साथ चौथे नंबर पर रही. टाटा नेक्सॉन ने 14,423 यूनिट की बिक्री के साथ पांचवा स्थान हासिल किया. वहीं, नेक्सॉन से पिछड़ते हुए मारुति ब्रेजा छठे नंबर पर आ गई. ब्रेजा की 13,398 यूनिट्स की सेल हुई. मारुति ईको 12,800 यूनिट की बिक्री के साथ सातवें नंबर पर रही. मारुति की कॉम्पैक्ट सेडान डिजायर 11,300 यूनिट की बिक्री के साथ आठवें नंबर पर रही. टाटा की माइक्रो एसयूवी पंच 11,100 यूनिट के साथ नौवें नंबर पर रही. वहीं, मारुति अर्टिगा 10,500 यूनिट की बिक्री के साथ दसवें नंबर पर रही.

मारुति बलेनो के इंजन, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन.
मारुति बेलेनो का इंजन
मारुति बलेनो में 1.2-लीटर का नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है. यह इंजन 90Bhp की पॉवर और 113 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. बलेनो के साथ 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है. कंपनी बलेनो को सीएनजी वर्जन में भी पेश कर रही है. सीएनजी वैरिएंट में 77.49Bhp की पॉवर और 98.5Nm का टॉर्क मिलता है.
मारुति बेलेनो के फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो, मारुति बलेनो में वायरलेस ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो के साथ 9-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, आर्कामिस साउंड सिस्टम, हेड-अप डिस्प्ले और क्रूज कंट्रोल शामिल हैं. इसमें ऑटो एसी, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप और कीलेस एंट्री भी है. सुरक्षा के लिहाज से 6 एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ईएसपी), हिल-होल्ड असिस्ट, सभी यात्रियों के लिए 3-पॉइंट सीटबेल्ट, आईएसओफिक्स एंकरेज, रियर पार्किंग सेंसर और 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं.
मारुति बलेनो की कीमत
मारुति बलेनो को चार वैरिएंट- सिग्मा, डेल्टा, जीटा और अल्फा में पेश किया गया है. इसकी कीमत 6.61 लाख रुपये से 9.88 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है.
.
Tags: Auto News, Auto sales, Hyundai, Maruti Suzuki, Tata Motors
FIRST PUBLISHED : June 11, 2023, 10:08 IST






