धड़ाम से गिर गई Samsung के महंगे वाले 5G फोन की कीमत, 24 हज़ार रुपये हुआ सस्ता, खरीदारों की लगी भीड़

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


Phone discount on Amazon: बाज़ार में हर रेंज के फोन मौजूद है, और ग्राहक अपनी जेब के मुताबिक नया स्मार्टफोन खरीदते हैं. कई बार फोन खरीदने के लिए हमें प्रीमियम फोन पसंद आते हैं, लेकिन कम बजट होने के कारण हमें एंट्री लेवल फोन घर ले आते हैं. लेकिन सैमसंग ने अपने फैन को एक बड़ी खुशखबरी देते हुए अपने धांसू फोन के दाम में कटौती कर दी है. दरअसल यहां हम बात कर रहे हैं सैमसंग गैलेक्सी S21 FE 5जी के बारे में.

दरअसल अमेज़न पर इस फोन को अपनी असल कीमत से काफी कम में उपलब्ध कराया जा रहा है. कंपनी ने इस फोन को पिछले साल जनवरी में 54,999 रुपये में लॉन्च किया था, लेकिन अब इस फोन के 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट को ग्राहक सिर्फ 32,989 रुपये में घर ला सकेंगे. यानी कि ग्राहकों को ये 22,010 रुपये सस्ते में मिल रहा है.

ये भी पढ़ें-घास या Honeycomb पैड, किसके इस्तेमाल से ज्यादा ठंडी हवा देता है कूलर? ज्यादातर लोग जी रहे वहम में

खास बात ये है कि इसपर बैंक ऑफर के तहत भी छूट पाई जा सकती है. अगर आपके पास HSBC क्रेडिट का कार्ड है तो  EMI ट्रांजेक्शन पर 7.5% यानी करीब 2000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट पाया जा सकता है. अगर इस छूट का भी फायदा उठाया जाए तो ये कीमत और कम हो जाती है, और इसके बाद आप इसे 30,989 रुपये में खरीद सकेंगे.

इसके अलावा HDFC Bank कार्ड, Yes Bank और IndusInd क्रेडिट कार्ड पेमेंट पर भी डिस्काउंट दिया जा रहा है. अगर कार्ड ऑफर की कैलकुलेशन की जाए तो ये फोन आपको करीब 24,000 रुपये सस्ते दाम पर मिल जाएगा.

फोन लुक के मामले में काफी खूबसूरत लगता है, और इसके स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी S21 FE 5G स्मार्टफोन में 6.4 इंच का फुल HD+ डायनमिक AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है. इसका रिफ्रेश रेट 120Hz का और टच सैंपलिंग रेट 240Hz का है.

ये भी पढ़ें- एक दिन में कितने घंटे इस्तेमाल करना चाहिए हेडफोन, आधे से ज़्यादा लोग सच से अनजान, रहता है बहरे होने खतरा

प्रोसेसर के तौर पर सैमसंग गैलेक्सी S21 FE 5G में 5nm बेस्ड ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 888 दिया गया है. फोन एंड्रायड 12 बेस्ड One UI 4 पर काम करता है. कैमरे के तौर पर इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है.

कैमरा और बैटरी दोनों खास
इसमें 12 मेगापिक्सेल अल्ट्रा-वाइड प्राइमरी लेंस, 12 मेगापिक्सेल वाइड लेंस और एक 8 मेगापिक्सेल टेलीफोटो लेंस शामिल है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए सैमसंग के इस फोन में 32 मेगापिक्सेल का सेल्फी कैमरा मिलता है. पावर के लिए इसमें 4500mAh की बैटरी मिलती है, जो कि 25W चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ आती है. इस फोन में IP68 वाटर और डस्ट रेजिस्टेंस रेटिंग है.

Tags: Amazon, Mobile Phone, Samsung, Save Money, Tech news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें