Pakistan News: पाकिस्तानी सुरक्षाबलों ने आतंकी की डेडबॉडी जीप पर बांधकर घुमाई, टीटीपी ने कहा-10 दिनों में किए 31 हमले जिससे फौज हताश


नई दिल्ली: दुनिया भर को मानवाधिकारों की दुहाई देने वाले पाकिस्तान में तमाम मानवाधिकार ताक पर रख दिए गए हैं. आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान टीटीपी) के एक आतंकवादी को मुठभेड़ में मारने के बाद पाकिस्तानी सुरक्षाबलों ने तमाम मानवाधिकारों को ताक पर रख उसकी डेड बॉडी को जीप में बांधकर पूरे शहर में घुमाया. आतंकवादी संगठन का कहना है कि उसने बीते 10 दिनों के दौरान पाकिस्तानी सुरक्षाबलों पर 31 हमले किए है जिससे पाकिस्तानी सुरक्षाबलों में हताशा की स्थिति उत्पन्न हो गई है. जवाब में पाकिस्तानी फौज ने टीटीपी के दावे को गलत बताते हुए कहा है कि उसने उसके अनेक आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें टीटीपी के लिए चंदा इकट्ठा करने वाला फाइनेंसर भी शामिल है.

आतंकवादी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान और पाकिस्तानी सुरक्षा बल एकदम खुलकर आमने सामने आ गए हैं और एक दूसरे को हर संभव नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं. इस प्रक्रिया में  सोशल मीडिया का भी सहारा लिया जा रहा है. पाकिस्तानी सुरक्षाबलों ने पेशावर के बाहरी इलाके मतानी में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के एक कथित आतंकवादी को मार गिराया. उसके बाद शव को बाकायदा सरकारी जीप में बांधकर पूरे शहर में घुमाया गया. साथ ही यह मुनादी भी की गई कि इस आतंकी संगठन का साथ देने वालों का हाल अब यही होगा.

ये भी पढ़ें- भारत के ‘दोस्त’ ने पाकिस्तान की ऐसी मदद की… खुशी से फूले नहीं समा रहे शहबाज शरीफ

टीपीपी ने कहा- हताश है फौज
आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान का इस बाबत कहना है कि यह आतंकवादियों द्वारा किए जा रहे भीषण हमलों से पाकिस्तान हुकूमत की हताशा को दर्शाता है. हालांकि, इस तरह की कार्रवाइयों से पाकिस्तानी सरकार का असली चेहरा सामने आता है और उनके कैडर में लगातार भर्ती में मदद मिलती है. जून माह में बीते 10 दिनों के दौरान उसने प्रतिदिन 3 से ज्यादा हमले सुरक्षाबलों पर किए हैं. कुल मिलाकर 31 हमले सुरक्षाबलों पर किए हैं और उसमें बड़े पैमाने पर जानमाल का नुकसान हुआ है. संगठन का यह भी दावा है कि उसने वजीरिस्तान में बैलेस्टिक मिसाइल के जरिए सुरक्षा बल के माडी कैप को भी उड़ा दिया था. संगठन ने बाकायदा जगहों के नाम और कितने हमले हुए इसकी सूची भी जारी की है.

फौज ने कहा- दुष्प्रचार कर रहा है टीटीपी
दूसरी तरफ पाकिस्तानी सरकार और फौज ने बाकायदा आधिकारिक तौर पर कहा है कि 10 दिनों में 30 हमलों की यह जानकारी प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन टीटीपी द्वारा जारी एक दुष्प्रचार बयान से निकली है. यह ध्यान रखना आवश्यक है कि यह संगठन उन हमलों के बारे में लगातार झूठे दावे और बयान फैलाता है जो वास्तव में कभी हुए ही नहीं. पाकिस्तानी फौज के मुताबिक इस संगठन के लिए कराची में चंदा उगाने वाले फाइनेंसर गुलाम नबी को भी बीते दिनों गिरफ्तार कर लिया गया है. उसके कब्जे से इस संगठन के डोनेशन वाली रसीदें बरामद हुई हैं. पूछताछ के दौरान उसने यह कबूल किया है कि वह अफगानिस्तान स्थित अपने आतंकी नेताओं के संपर्क में था और उसके संबंध अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी संगठनों से भी बताए गए हैं.

” isDesktop=”true” id=”6491023″ >

सुरक्षाबलों का दावा, एक दर्जन से ज्यादा आतंकवादियों को गिरफ्तार किया
पाकिस्तानी सुरक्षाबलों का दावा है कि उसने बीते 10 दिनों में पंजाब सरगोधा, बहावलपुर, गुजरांवाला, साहिवाल समेत अनेक इलाकों में आतंकवादी निरोधक अभियान चलाया. इस दौरान एक दर्जन से ज्यादा आतंकवादियों को गिरफ्तार कर उनके पास से विस्फोटक हथियार और लगभग 42 हजार रुपये की मुद्रा बरामद की गई. आतंकवादी का शव सरकारी वाहन पर बांध कर घुमाने के मामले में पाकिस्तानी प्रशासन का कहना है कि इस बाबत जांच जारी है और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया