
हाइलाइट्स
LG के एयर कंडीशनर पर डिस्काउंट के साथ मिलेंगे दूसरे ऑफर्स
अमेजन से एसी खरीदने पर मिलेगी फ्री होम डिलीवरी
एलजी की ओर से 10 साल की कंप्रेसर पर मिल रही वारंटी
नई दिल्ली. जून का महीना गुज़र रहा है. उत्तर भारत में पारा 45 से 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. लू और सूरज की तपिश से लोगों का बाहर तो क्या घर के अंदर भी बुरा हाल हो रहा है. तेज गर्मी से बचने के लिए लोग एयर कंडीशनर और कूलर खरीद रहे हैं. बहुत से लोग अपने बजट की वजह से एयर कंडीशनर नहीं खरीद पा रहे, ऐसे लोगों के लिए हम एक अहम जानकारी लेकर आए हैं.
दरअसल LG के एयर कंडीशनर आधी कीमत पर मिल रहे हैं. साथ ही इन पर कई दूसरे ऑफर भी दिए जा रहे हैं. अगर आप सीमित बजट में एयर कंडीशनर खरीदना चाहते हैं, तो ये खबर आपके लिए बहुत काम की हो सकती है. क्योंकि हम LG के एयर कंडीशनर पर मिलने वाले डिस्काउंट और दूसरे ऑफर की पूरी डिटेल आपको बताने जा रहे हैं.
LG 0.8 Ton 3 Star Inverter Split AC
एलजी का ये स्प्लिट एसी छोटे कमरे में कूलिंग करने के लिए काफी अच्छा है. ये एयर कंडीशनर 800 sq ft तक के रूम को ठंडा कर सकता है. ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर LG 0.8 Ton 3 Star Inverter Split AC 57,990 रुपये में लिस्ट है, लेकिन फिलहाल आप इसे 50 प्रतिशत के डिस्काउंट पर केवल 28,989 रुपये में खरीद सकते हैं. वहीं SBI के क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर आपको 1500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा.
LG 1.5 Ton 5 Star Inverter Wi-Fi Split AC
एलजी का ये स्प्लिट एयर कंडीशनर 1.5 टन का है और ये 1200 sq ft के रूम को ठंडा कर सकता है. ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर LG 1.5 Ton 5 Star AI+ DUAL Inverter Wi-Fi Split AC की कीमत 81,990 रुपये है, लेकिन फिलहाल आप इसे 47 प्रतिशत के डिस्काउंट पर 47,990 रुपये में खरीद सकते हैं. वहीं एलजी के इस एयर कंडीशनर पर आपको No Cost EMI का भी ऑप्शन मिल रहा है.
LG एयर कंडीशनर पर ऑफर्स
एलजी के इन दोनों ही एयर कंडीशनर पर अमेजन की ओर से कई ऑफर दिए जा रहे हैं, जिसमें आपको फ्री होम डिलीवरी, 10 दिन की रिप्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी. इसके साथ ही एलजी एसी के कंप्रेसर पर आपको 10 साल की वारंटी मिलेगी.
.
Tags: AC, Tech Knowledge, Tech news, Tech news hindi, Tech News in hindi
FIRST PUBLISHED : June 12, 2023, 11:45 IST






