दिल्ली-एनसीआर में ही लगाएं ‘गंगा’ में डुबकी, छोटे हरिद्वार में उमड़ रही है श्रद्धालुओं की भीड़

Travelogue: दिल्ली में जैसे-जैसे सूरज आग उगलता है, पहाड़ों की सड़कें जाम होने लगती हैं. गर्मी से निजात पाने के लिए दिल्लीवाले गाड़ी में बैठकर निकल पड़ते हैं, पहाड़ों पर ठंडी बयार का आनंद उठाने या गंगा की धार में डुबकी लगाने के लिए. इन दिनों दिल्लीवालों की सबसे पसंदीदा जगह है उत्तराखंड में हरिद्वार-ऋषिकेश, देहरादून, नैनीताल या हिमाचल प्रदेश में कुल्लू-मनाली, धर्मशाला या पहाड़ों रानी शिमला. इन दिनों इन तमाम जगहों पर सड़कें गाड़ियों से भरी हुई हैं और होटल सैलानियों से. उत्तराखंड में चारधाम यात्रा भी चल रही है, जिसके चलते पहाड़ों पर सारे इंतजाम चरमराए हुए हैं. हरिद्वार पार करते ही ऋषिकेश की तरह घंटों लंबा जाम लगा रहा है.

लेकिन इन तमाम परेशानियों के बाद भी घूमने के लिए घर से निकलना भी जरूर है. क्योंकि एक तो गर्मी और दूसरा बच्चों की छुट्टियां. पूरे साल घरे के काम-धंधों में घिरे रहने के बाद इस शरीर को भी कुछ आराम और एनर्जी चाहिए. और एक घरेलू महिला के लिए यह आराम तथा एनर्जी घर में रहते हुए तो कतई नहीं मिल सकती. इसके लिए घर से बाहर निकलना ही होगा.

अब बात आती है कि घर से कहां निकला जाए जिससे पॉकेट और समय, दोनों पर कोई खास असर ना हो. हर आदमी घूमने पर निकलने से पहले अपनी जेब और समय टटोलता है. यहां हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बता रहे हैं जहां घूमकर आपको पूरा आराम और फुल एनर्जी तो मिलेगी ही, साथ ही आपकी पॉकेट और टाइम पर बहुत ही मामूली असर पड़ेगा. दिल्ली से महज 50 किलोमीटर की ड्राइव पर आप अपनी छुट्टी का पूरा आनंद उठा सकते हैं और वह भी अपने समय और पॉकेट के अनुसार.

आप दिल्ली-एनसीआर में रहते हुए भी हरिद्वार में गंगा स्नान का आनंद उठा सकते हैं. जी हां, हम बात कर रहे हैं छोटे हरिद्वार की. दिल्ली से मेरठ जाते समय एक कस्बा पड़ता है मुरादनगर. मुरादनगर में गंग नगर बहती है जो सीधा हरिद्वार से आती है. मुरादनगर गंग नगर में पक्के घाटों का निर्माण करके छोटा हरिद्वार बनाया गया है. यहां आपको बिल्कुल हरिद्वार वाला अनुभव होगा. कल-कल बहती गंगा की धारा. गंगा के बीचोंबीच जटाधारी भगवान शिव की विशाल प्रतिमा. घाट पर बने सुंदर मंदिर और यहां गूंजते हर-हर गंगा के नारे किसी भी व्यक्ति को मंत्रमुग्ध कर देते हैं.

छोटे हरिद्वार में आप अपने परिवार के साथ गंगा स्नान का आनंद उठा सकते हैं. नौका विहार कर सकते हैं. साथ ही किसी भी टूरिस्ट स्थल की तरह शानदार होटल या ढाबों में भोजन का लुत्फ भी उठा सकते हैं.

मुरादनगर के छोटे हरिद्वार में हर वीकेंड यानी शनिवार-इतवार को लोगों की खूब भीड़ जुटती है. दिल्ली और आसपास के लोग परिवार सहित यहां गंगा स्नान के लिए आते हैं. पूर्णिमा और अन्य तीज-त्योहार पर यहां अन्य तीर्थ स्थलों की तरह इतनी भीड़ जुटती है कि पैर रखने की जगह नहीं मिलती है. स्नान के साथ-साथ लोग धार्मिक अनुष्ठान के लिए भी छोटे हरिद्वार आने लगे हैं. छोटा हरिद्वार के घाटों पर कई ऐसे मंदिर भी बने हुए हैं. इनमें भगवान शिव का मंदिर और प्राचीन शनि मंदिर भी शामिल हैं. लोग यहां आकर पूजा-अर्चना करते हैं. कुछ लोग तो छोटे हरिद्वार में अस्थियां भी प्रवाहित करते हैं. गंगा में नहाने के लिए घाटों पर लोहे के पाइपों के बैरिकेडिंग लगाए गए हैं. चूंकि यह गंग नगर है इसलिए 12 फुट से अधिक गहरी है. गंगा में स्नान करके लिए बैरिकेडिंग के अंदर ही स्नान करना चाहिए. महिलाओं के स्नान के लिए अलग से घाट बने हुए हैं.

कुछ लोग तो हर 15-20 दिन में छोटे हरिद्वार आते हैं. दिल्ली शाहदरा की रहने वाली आशु शर्मा ने बताया कि वह तो स्कूटर से यहां आती हैं. बच्चों के साथ सैर-सपाटा हो जाता है और जेब पर भी असर नहीं पड़ता. आशु ने बताया कि हरिद्वार या अन्य जगह जाने के लिए बजट ज्यादा चाहिए और ऑफिस से छुट्टी का झंझट भी रहता है. इसलिए वह तो जब दिल करा, छोटे हरिद्वार आ जाती हैं.

खास बात ये है कि छोटे हरिद्वार आप कार, बाइक या फिर पब्लिक ट्रांसपोर्ट से आसानी से आ सकते हैं. अगर आप बाइक से छोटे हरिद्वार आना चाहते हैं तो महज दो लीटर पैट्रोल यानी लगभग 200 रुपये में गंगा में डुबकी लगा सकते हैं.

Tags: Ghaziabad News, Haridwar news, Hindi Literature

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया