उज्जैन-शिरडी के लिए अब आसानी से मिलेगा टिकट, रेलवे ने 2 वीकली ट्रेनों के फेरे बढ़ाये

नरेश पारीक/चूरू. ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. रेलवे ने अच्छा यात्रीभार देखते हुए लंबी दूरी के धार्मिक स्थलों तक जाने के लिए चूरू जिले से गुजरने वाली स्पेशल वीकली ट्रेनों के फेरे बढ़ाए हैं. इनमे साईं नगर शिरडी-बीकानेर स्पेशल और हिसार-तिरुपति स्पेशल वीकली ट्रेन शामिल हैं. रेलवे के टिकट बुक करने वाले प्रमेंद्रसिंह ने बताया कि ने बताया की शिरडी-बीकानेर के चार व हिसार-तिरुपति के 14 फ़ेरे बढ़ाए हैं. इसके बाद उज्जैन महाकाल-तिरुपति बालाजी और शिरडी साईं बाबा के दर्शन की इच्छा रखने वाले श्रद्धालु कम खर्च में लंबी दूरी की अपनी धार्मिक यात्रा कर सकते हैं.

बीकानेर-शिरडी साईंनगर का पहला फेरा दो जून को एवं हिसार-तिरुपति एक्सटेंशन वीकली स्पेशल का पहला फेरा 3 जून से शुरू होगा. रेलवे के अधिकारियों ने बताया दोनों ही वीकली ट्रेन के रूट पर रेल्वे को अच्छा यात्रीभार मिला, जिसको देखते हुए ये निर्णय लिया गया है. बीकानेर-साईंनगर शिरडी सुपरफास्ट ट्रेन के संचालन से बीकानेर-चूरू, झुंझुनू व सीकर के यात्रियों को शिरडी के साईं बाबा एवं उज्जैन महाकाल के दर्शन के लिए यात्रियों के लिए यात्रा लाभदायक रही. इसी प्रकार हिसार-तिरुपति ट्रेन सादुलपुर,झुंझुनू वसीकर, चूरू के लिए यात्रियों के लिए अच्छी साबित हुई.

ट्रेन का ये रहेगा शेड्यूल

आपके शहर से (चूरू)

ट्रेन नंबर 09715 हिसार-तिरुपति सुपरफास्ट स्पेशल हिसार से प्रत्येक शनिवार को दोपहर 2:10 पर रवाना होकर 3:50 पर सादुलपुर पहुंचेगी व जयपुर स्टेशन रात 9:30 बजे पहुंचेगी और 9:40 पर रवाना होकर सोमवार सुबह 9 बजे तिरुपति पहुंचेगी.

ट्रेन नंबर 09716 तिरुपति-हिसार सुपरफास्ट 6 जून से तिरुपति से प्रत्येक मंगलवार को शाम 4 बजे रवाना होकर गुरुवार को जयपुर स्टेशन सुबह 5:45 पर पहुँचेगी और 5:55 पर रवाना होगी और दोपहर एक बजे हिसार पहुँचेगी

ट्रेन नंबर 09739 बीकानेर-साईंनगर शिरडी सुपरफास्ट ट्रेन दो जून से बीकानेर से प्रत्येक शुक्रवार दोपहर 1:40 पर रवाना होकर शाम 4:35 पर चूरू व ढेहर का बालाजी स्टेशन पर रात 9:17 पहुँचेगी और 9:20 पर रवाना होगी और शनिवार रात 8:30 बजे साईंनगर शिरडी पहुंचेगी.

ट्रेन नंबर 09740 साईंनगर-शिरडी-बीकानेर सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 4 जून से साईंनगर शिरडी से प्रत्येक रविवार सुबह 7:25 पर रवाना होकर सोमवार को ढेहर का बालाजी स्टेशन पर 7:57 पहुँचेगी और 8 बजे रवाना होगी 3:15 बीकानेर पहुंचेगी. जिससे इस रूट के बीकानेर-रतनगढ़,चूरू, सीकर,रींगस स्टेशन के यात्रियों को लाभ मिलेगा.

Tags: Churu news, Indian Railways, Local18, Rajasthan news in hindi

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया