त्रिकालदर्शी हैं पंडोखर सरकार! चुटकियों में किसी भी शख्‍स का बता देते हैं भूत, वर्तमान और भविष्य

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शाश्वत सिंह/झांसी/दतिया. भारत आस्थावान लोगों का देश है. यहां आस्था के कई केन्द्र हैं. ऐसा ही एक आस्था का केन्द्र पंडोखर सरकार धाम है. यूपी के झांसी के नजदीक मध्‍य प्रदेश के दतिया जिले के भांडेर तहसील में बने धाम में देश भर से लोग अपनी समस्याएं लेकर आते हैं. इस धाम को चलाते हैं पंडोखर सरकार. गुरुशरण शर्मा पिछ्ले 32 सालों से पंडोखर सरकार की गद्दी पर बैठे हैं और वह लोगों की अर्जियां सुनकर उनका समाधान बताते हैं.

गुरुशरण शर्मा का जन्म 1983 में भिंड जिले के लहरा गांव में हुआ था. बचपन से ही वह पंडोखर सरकार धाम के प्रति समर्पित थे. 1992 में महज 9 साल की उम्र में वह पंडोखर धाम की गद्दी पर बैठ गए. 7 साल तक वह यहां रहे. 1999 से उन्होंने अपना स्वतंत्र दरबार लगाना शुरू कर दिया. बीते 32 साल से वह लोगों की अर्जियां सुन रहे हैं और उनकी समस्याओं का समाधान बता रहे हैं. ऐसी मान्यता है कि पंडोखर पर भगवान बालाजी और हनुमानजी का आशीर्वाद है. साथ ही पंडोखर सरकार धाम से जुड़े लोगों का दावा है कि वह बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्‍त्री से भी जल्‍दी लोगों की पर्ची खोल देते हैं.

आज पूरी दुनिया में हैं भक्त
पंडोखर सरकार धाम से जुडे़ और धर्म मामलों के जानकार पंडित विजय तिवारी बताते हैं कि पंडोखर सरकार का बचपन का नाम गुरुशरण शर्मा था. उनके भक्त आज पूरे देश में हैं. लोग अपनी अर्जियां यहां लेकर आते हैं. पंडोखर सरकार त्रिकालदर्शी हैं. वह व्यक्ति का भूत, वर्तमान बताने के साथ ही भविष्य में आने वाली समस्याओं का समाधान भी बताते हैं. साथ ही कहा कि पंडोखर सरकार के दरबार में मध्य प्रदेश के अलावा उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और उत्तराखंड से भी भक्त आते हैं. कुछ लोग तो हमेशा के लिए पंडोखर धाम में ही बस गए हैं. पंडोखर धाम में पिछले 8 वर्षों से अनवरत रामायण का पाठ चल रहा है. इसके लिए अलग अलग मंडलियां भी हैं.

.

FIRST PUBLISHED : June 08, 2023, 18:30 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें