Cyclone Biporjoy LIVE: साइक्लोन ‘बिपरजॉय’ हो रहा खतरनाक! गुजरात-मुंबई में उठ रहीं ऊंची लहरें, विमान सेवा प्रभावित, जानें अपडेट


नई दिल्ली. अरब सागर में उठे ‘बेहद गंभीर’ चक्रवाती तूफान बिपरजॉय (cyclone Biparjoy) के मद्देनजर गुजरात अलर्ट पर है. बिपरजॉय गुरुवार को पाकिस्तान के कराची और भारत में गुजरात के तट से टकराने वाला है. मौसम विभाग ने एक बुलेटिन में कहा कि अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान ‘बिपरजॉय’ फिलहाल पोरबंदर से करीब 340 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में मौजूद है. इस चक्रवात के गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ के साथ लगे पाकिस्तानी तट को मांडवी (गुजरात) और कराची (पाकिस्तान) के बीच पार करने की बहुत ज्यादा संभावना है. गुरुवार दोपहर तक साइक्लोन बिपरजॉय जखाऊ पोर्ट (गुजरात) के करीब 125-135 किमी. प्रति घंटे से 150 किमी प्रति घंटा की अधिकतम रफ्तार के साथ तट को पार कर सकता है.

इस बीच, अरब सागर के ऊपर से उठे चक्रवात बिपरजॉय के कारण खराब हुए मौसम के कारण मुंबई में भी समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं और विमान सेवा भी कुछ हद तक प्रभावित हुई है. कल शाम मुंबई में कई उड़ानों के संचालन पर असर पड़ा. चक्रवात की तीव्रता के बढ़ने के साथ शहर में भारी बारिश और तेज हवाओं के चलने की सूचना दी गई है.

Cyclone Biporjoy LIVE: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पूर्व-मध्य और उससे सटे पूर्वोत्तर अरब सागर के ऊपर बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान ‘बिपरजॉय’ के मद्देनजर सौराष्ट्र और कच्छ तटों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

Tags: Arabian Sea, Cyclone, Cyclone updates, Gujarat news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया