Yoga Session: झुकने में होती है परेशानी, योगासन से दूर होगी समस्या, इस तरह करें अभ्यास

हाइलाइट्स

कमर में दर्द हो तो आगे झुकने वाले योगाभ्‍यास न करें.
योग करने के दौरान गहरी सांस लें और बाहर निकालें.

Yoga Session With Savita Yadav : इन दिनों कई लोग हैं जिन्‍हें घंटों एक ही जगह पर बैठकर काम करना पड़ता है. ऐसे में कमर गर्दन के आसपास के मसल्‍स कमजोर हो जाते हैं और दर्द की समस्‍या परेशान करने लगती है. यही नहीं, सर्वाइकल एरिया में अकड़न और जकड़न की परेशानी भी बढ़ जाती है. इसे दूर करने के लिए आप कुछ योग अभ्‍यास का सहारा ले सकते हैं. आज न्यूज़18 हिंदी के यूट्यूब लाइव सेशन में योगाचार्या सविता यादव (Savita Yadav) ने कुछ महत्‍वपूर्ण योग और सूक्ष्‍मयाम के बारे में जानकारी दी, जिसकी मदद से आप अपने गर्दन, कंधों को मजबूत बना सकते हैं और झुकने की समस्‍याओं से निजात पाया जा सकता है.

ध्‍यान करें
मैट पर पद्मासन की मुद्रा में बैठ जाएं और आंखों को बंद कर आती जाती सांसों पर ध्‍यान केंद्रित करें.  गहरी सांस लें और ओम शब्‍द का उच्‍चारण करें. दोनों हाथों को आपस में मिलाकर प्रार्थना करें. पूरा वीडियो विस्‍तार से देखने के लिए आप वीडियो लिंक पर क्लिक करें.

” isDesktop=”true” id=”6488411″ >

पहला अभ्‍यास
-अपने मैट पर सीधा खड़े हो जाएं. कंधों के लेवल से कुछ अधिक दूरी बनाकर दोनों पैरों के बीच में फासला बनाएं.
-अब इन्‍हेल करते हुए एक हाथ को पीछे की तरफ कमर पर रखें और दूसरी हाथ को उठाते हुए सिर के ऊपर ले जाएं.

-अब इन्‍हेल करते हुए पहले हाथ को पीछे थाई के नीचे सरकाएं और उठे हुए हाथ को पीछे जितना अधिक हो सके ले जाएं. कुछ देर होल्‍ड करें.
-फिर एक्‍हेल करते  हुए आगे की तरफ झुकें और दूसरे घुटने तक आगे से स्‍ट्रेच करें. ऐसा जितना हो सके आप करें. इसी तरह आप दूसरे हाथ से करें.

इसे भी पढ़ें : Yoga Session With Savita Yadav: फिटनेस के लिए कोर मसल्‍स का मजबूत होना जरूरी, रोज करें 3 योगाभ्‍यास, मिलेगा फायदा

 दूसरा अभ्‍यास
पैरों के बीच में थोड़ा फासला बनाते हुए खड़े हो जाएं और दोनों हाथों को दोनों तरफ प्‍लेन की तरह फैला लें. अब एक बार दाहिनी तरफ कमर से बेन्‍ड करते  हुए जितना हो सके बेन्‍ड करें. फिर सीधा उठें और बाईं ओर बेन्‍ड करें. इस समय आप इन्‍हेल एक्‍हेल करते रहें. यह अभ्‍यास आप 20 बार करें.


यह भी पढ़ें-
 Yoga Session: कंधे व गर्दन की जकड़न से हैं परेशान? इन योगाभ्‍यास को करें ट्राई

तीसरा अभ्‍यास
पैरों को थोड़ा फैलाकर रखें. हाथों को फैला लें. अब एक बार दाहिनी ओर से पीछे की तरफ घूमें. इन्‍हेल करें और एक्‍हेल करते हुए बाईं ओर घूमें. ऐसा आप 10 बार करें. अब आप इसे 10 बार जल्‍दी जल्‍दी कर सकते हैं. पूरा वीडियो आप वीडियो लिंक पर देख सकते हैं.

Tags: Benefits of yoga, Health, Lifestyle, Yoga

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया