
हाइलाइट्स
बाजार में काॅम्पैक्ट एसयूवी की डिमांड बढ़ रही है.
काॅम्पैक्ट एसयूवी ने हैचबैक को पीछे छोड़ दिया है.
लगभग सभी कार कंपनियां काॅम्पैक्ट एसयूवी कारें बेच रही हैं.
SUV Under Rs 9 Lakh: भारतीय बाजार में कॉम्पैक्ट एसयूवी का क्रेज बढ़ता ही जा रहा है. लोग अब महंगी हैचबैक कारों को खरीदने के बजाए ज्यादा स्पेस वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी कारों को खरीद रहे हैं. यही वजह है कि कंपनियां भी इनमें समय के साथ सुधार कर रही हैं. हालांकि, जब बात परफॉर्मेंस एसयूवी की आती है तो बहुत कम ही ऐसी कारें हैं जिनमें कीमत, फीचर्स और पॉवर का बेहतर कॉम्बिनेशन मिलता है.
हम बात कर रहे हैं एक ऐसी एसयूवी कि जो सेफ्टी फीचर्स के मामले में जितनी दमदार है, चलने में उतनी ही शानदार है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह एसयूवी अपने सेगमेंट में सबसे पॉवरफुल कारों में से एक है और इसे चलाने वालों को कोई दूसरी कार पसंद नहीं आती, फिर चाहे वह इससे महंगी ही क्यों न हो.
ये है वो कार
दरअसल, महिंद्रा एक्सयूवी300 (Mahindra XUV300) काफी समय से भारतीय बाजार में बेची जा रही है. इस कार का पॉवरफुल इंजन इसकी सबसे बड़ी खासियत है. इसलिए कहा जाता है कि इसे चलाने वाले शख्स को कोई दूसरी कार पसंद ही नहीं आती. इसके अलावा यह कार 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग के साथ भी आती है, इस वजह से इसमें सेफ्टी का पूरा भरोसा भी मिलता है.
इंजन में भी अधिक दमदार
महिंद्रा एक्सयूवी300 इंजन और परफॉर्मेंस के मामले में अपने सेगमेंट की टाटा नेक्सॉन और हुंडई वेन्यू से भी अधिक पॉवरफुल है. महिंद्रा एक्सयूवी300 का 1.2-लीटर टर्बो चार्ज्ड पेट्रोल इंजन 110PS की पॉवर और 200Nm का टॉर्क जनरेट करता है. वहीं, इसका 1.5 लीटर डीजल इंजन 117PS की पॉवर और 300Nm का टॉर्क जनरेट करता है. टाटा नेक्सॉन से तुलना करें तो, इसका 1.2-लीटर टर्बो चार्ज्ड पेट्रोल इंजन 120PS की पॉवर और 170Nm का टॉर्क देता है.
कैसे हैं सेफ्टी फीचर्स?
सेफ्टी के लिहाज से महिंद्रा एक्सयूवी300 में 6 एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक, कॉर्नर ब्रेकिंग कंट्रोल और फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स मिलते हैं. वहीं नेक्सॉन में डुअल फ्रंट एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, रियर पार्किंग सेंसर, रियर-व्यू कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) और ISOFIX चाइल्ड-सीट एंकर जैसे फीचर्स मिलते हैं.
कितनी है कीमत?
Mahindra XUV300 की कीमत 8.42 लाख रुपये से लेकर 14.60 लाख रुपये (एक्स-शोरूम पैन-इंडिया) तक है. वहीं Tata Nexon की कीमत 7.80 लाख रुपये से 14.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है. सबकॉम्पैक्ट एसयूवी का ‘रेड डार्क’ संस्करण 12.45 लाख (एक्स-शोरूम दिल्ली) से शुरू होता है.
.
Tags: Auto News, Car Bike News, Cars
FIRST PUBLISHED : June 12, 2023, 07:00 IST






