‘नागरिकों के साथ हर संकट में खड़ा रहा देश’, जयशंकर बोले- विकसित देशों ने अपने लोगों को भगवान भरोसे छोड़ा, मगर भारत ने नहीं


वाराणसी. विदेश मंत्री एस जयशंकर (S Jaishankar) ने वाराणसी में कहा कि भारत संकट के समय विदेशों में अपने नागरिकों के साथ हमेशा खड़ा रहा है, जबकि विकसित देश अपने लोगों को भगवान भरोसे छोड़ देते हैं. जयशंकर ने काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (Kashi Vidyapith University) में पार्टी की लोकल यूनिट के ‘भारतीय विदेश नीति: उद्देश्य और विशेषता’ विषय पर आयोजित कार्यक्रम में छात्रों और बुद्धिजीवियों से बातचीत के दौरान ये बात कही. उनकी ये टिप्पणी 11 से 13 जून को G20 के विकास मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने वाले प्रतिनिधियों के साथ एक अनौपचारिक बातचीत से पहले आई है. जयशंकर इस G20 बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) सोमवार को आधिकारिक विचार-विमर्श की शुरुआत में एक विशेष वीडियो संबोधन देने वाले हैं.

विदेश मंत्री जयशंकर ने हाल ही में यूक्रेन और सूडान में फंसे भारतीय नागरिकों को निकालने का जिक्र करते हुए कहा कि ‘यूक्रेन में तो विकसित देशों ने भी अपने नागरिकों को भगवान भरोसे छोड़ दिया. उन्होंने कहा था कि जंग चल रही है और हम इतना ही कर सकते हैं… लेकिन नरेंद्र मोदी सरकार ने हर भारतीय छात्र को उस हालात से बाहर निकालने के लिए पांच मंत्रियों और 90 विमानों को तैनात किया.’ इस मौके पर जयशंकर ने पिछले 9 साल में विदेश नीति के बारे में मोदी सरकार के कामकाज के बारे में भी बात की. जयशंकर ने कहा कि ‘आपको याद होगा कि यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वापस लाया गया था. देशवासियों को 90 फ्लाइट्स के जरिए यूक्रेन से लाया गया. ऑपरेशन कावेरी के जरिए सूडान में फंसे नागरिकों को भी वापस लाया गया. नेपाल में भूकंप आया था, म्यांमार में तूफान आया था. हर मौके पर भारत ने मदद की.’

इससे पहले दिन में जयशंकर ने भाजपा की दलित बूथ अध्यक्ष सुजाता कुमारी के घर नाश्ता किया. उसके बाद उन्होंने कहा कि ‘नाश्ता स्वादिष्ट था. हम वाराणसी में G20 कार्यक्रम कर रहे हैं. जिसमें खाद्य सुरक्षा, अनाज, उर्वरक और बाजरा पर चर्चा होगी.’ विदेश मंत्रालय के मुताबिक वाराणसी में G20 की बैठक बढ़ती वैश्विक विकासात्मक चुनौतियों के बीच हो रही है. जो आर्थिक मंदी, कर्ज संकट, जलवायु परिवर्तन, खाद्य और ऊर्जा असुरक्षा और भू-राजनीतिक टकराव सहित कई कारणों से बढ़ गई हैं. इस बैठक में 200 से अधिक प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं. इसके अलावा G20 के प्रतिनिधियों को वाराणसी की सांस्कृतिक झलक दिखाने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रदर्शनियों और भ्रमण का भी आयोजन किया गया है. शाम को दशाश्वमेध घाट पर जयशंकर और G20 के प्रतिनिधियों ने गंगा आरती में हिस्सा लिया.

Tags: G20 Summit, India G20 Presidency, Pm narendra modi, S Jaishankar

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया