जयमाला के दौरान दूल्हे के साथ हुआ हादसा, स्टेज पर ही दुल्हन ने की ऐसी हरकत, वायरल हो गया वीडियो


भारत में शादी-ब्याह को इज्जत और प्रतिष्ठा से जोड़ा जाता है. लोग शादियों में जमकर पैसे खर्च करते हैं. जितने भी रिश्तेदार होते हैं, सभी को इसमें शरीक होने का न्योता दिया जाता है. भारत की शादियों में दुल्हन को सिर झुकाकर रहने की हिदायत दी जाती है. जहां दुल्हन को हंसते-मुस्कुराते देखा जाता है, वहीं रिश्तेदार चार तरह की बातें बनाने लगते हैं. हालांकि, अब समय बदल रहा है. ऐसे में अब दुल्हन भी बोल्ड अंदाज में शादियों में दिखाई देने लगी है.

पुराने समय में शादी के वक्त दुल्हन को घूंघट में ही रखा जाता था. उसका चेहरा कोई नहीं देख पाता था. जितनी भी शादी की तस्वीरें होती थी, सबमे दुल्हन का चेहरा छिपा होता था. लेकिन अब समय बदल रहा है. अब दुल्हन कभी डांस करते हुए तो कभी बुलेट पर ही बैठकर शादी के स्टेज पर आ जाती है. साथ ही अब दुल्हन अपने होने वाले पति से बातचीत करती भी अंजार आती है. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक शादी का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें दुल्हन ने शादी से पहले ही अपने होने वाले पति के लिए ऐसी केयर दिखाई कि सारे कुंवारों का शादी करने का मन कर गया.

दूल्हे की दिखाई केयर
वायरल हो रहे इस वीडियो को एक शादी में रिकॉर्ड किया गया. दूल्हा और दुल्हन शदी से पहले होने वाले जयमाला के मंच पर खड़े थे. जयमाला से पहले दोनों तस्वीर खिंचवा रहे थे. स्टेज पर लगे लाइट्स की वजह से कई कीड़े भी वहां घूम रहे थे. तभी तस्वीर खिंचवाते दूल्हे की आंख में एक कीड़ा घुस गया. दूल्हे ने तुरंत अपना चेहरा फेर लिया. लेकिन दुल्हन ने इसके बाद जो किया, उसने वीडियो को वायरल कर दिया. दुल्हन ने सबके सामने ही रुमाल लेकर दूल्हे की आंख से कीड़ा निकालना शुरू किया. इसके बाद दूल्हे का चेहरा पकड़कर आंख में फूंकने लगी.

Tags: Ajab Gajab, Khabre jara hatke, Weird news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया