‘मुझसे नहीं, कोहली से पूछो…’ विराट के खराब शॉट पर भड़के गावस्कर, बाकी बल्लेबाजों की भी लगाई क्लास

हाइलाइट्स

सुनील गावस्कर ने विराट कोहली के शॉट सेलेक्शन पर सवाल उठाए
WTC Final में भारतीय बल्लेबाजी को शर्मनाक बताया

नई दिल्ली. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में टीम इंडिया की खराब बल्लेबाजी से सुनील गावस्कर बुरी तरह भड़के हुए हैं. 5वें दिन भारतीय टीम को जीत के लिए 280 रन बनाने थे और 7 विकेट बाकी थे. लेकिन, 70 रन के भीतर ही ये सभी सातों विकेट गिर गए और ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 209 रन से हराते हुए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया. विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे भी नहीं चले. भारतीय बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन पर सुनील गावस्कर भड़क गए. खासतौर पर उन्होंने कोहली के आउट होने के तरीके पर सवाल उठाए. गावस्कर ने चेतेश्वर पुजारा की भी क्लास लगाई.

सुनील गावस्कर ने विराट कोहली के आउट होने को लेकर कहा, “ये खराब शॉट था. आप मुझसे पूछ रहे हैं कि कोहली ने कैसे ऐसा शॉट खेला. आपको उनसे पूछना चाहिए कि उन्होंने कैसे ये शॉट खेला. आप कैसे शतक जमाएंगे, जब इस तरह के शॉट खेलेंगे. बैटिंग वाकई खराब रही. जिस तरह के शॉट हमारे बल्लेबाजों ने खेले, उससे तो एक सेशन भी टिक जाते तो बड़ी बात होती. तब तक कोहली ऑफ स्टम्प के बाहर जाती गेंद क छोड़ रहे थे. हो सकता है कि उनके मन में वो वो अर्धशतक से 1 रन दूर हैं. ऐसा होता है, जब किसी माइलस्टोन के करीब होते हैं. जडेजा के साथ ऐसा हुआ था. वो भी जब 48 रन पर थे, तो ऐसी गेंद खेल गए, जो उन्हें नहीं खेलना चाहिए था.”

फिसड्डी टीमों पर चला टीम इंडिया का जोर, घर में शेर बाहर हुई ढेर, राहुल द्रविड़ के पास आखिरी मौका?

गावस्कर ने आगे कहा, “बैटिंग बहुत खराब रही. आखिरी दिन तो प्रदर्शन शर्मनाक था. खासकर शॉट सेलेक्शन खराब था. चेतेश्वर पुजारा ने कल बेहद खऱाब शॉट खेला था. उनसे ऐसी उम्मीद नहीं की जा सकती है. शायद उनके दिमाग में घुसकर स्ट्राइक रेट, स्ट्राइक रेट चिल्ला रहा होगा. एक सेशन में ही 7-8 विकेट गिर गए. ऐसे कैसे आप WTC फाइनल जीत सकते हैं.”

Tags: India vs Australia, Sunil gavaskar, Virat Kohli, World Test Championship Final

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया